Fire in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की एक हाउसिंग सोसाइटी में दिवाली के अवसर पर भीषण आग का तांडव देखने को मिला है। सुपरटेक इकोविलेज 1 नाम की सोसाइटी के फ्लैट में आग लगने की घटना सामने आई है। इस भीषण आग को देखकर आस पास के लोगों में हड़कंप मच गई। आनन फानन में दमकल को सूचना दी गई।
17वें मंजिल पर लगी आग
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हाउसिंग में भीषण आग का कहर देखने को मिला है। जहां सुपरटेक इकोविलेज 1 सोसाइटी के फ्लैट के लगी आग से हड़कंप मच गया। सोसाइटी के J टावर में 17वें फ्लोर पर आग लगी। जिसकी सूचना मिलने के बाद फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यह घटना ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख इलाके की है।
