आज का मौसम, 31 October 2024 IMD Winter Weather Forecast: तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-यूपी में दिवाली का मजा किरकिरा कर सकती है बारिश
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: उत्तर भारत के राज्यों में सुबह शाम हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है। हालांकि, दिन में सूरज की तपिश से गर्मी का भी एहसास हो रहा है। शहरी इलाकों के तापमान में धीरे-धीरे तापमान कम हो रहा है तो ग्रामीण अंचल में सर्दी का एहसास अधिक होने लगा है। खेतों में रबी की फसल की बुआई के लिए पलेवा इत्यादि होने से ग्रामीण इलाकों में सर्दी का दौर शुरू है। मौसम विभाग के मुताबिक दीपावली और छठ पर्व के बाद रातें और सुबह सर्द का अहसास कराएंगी। आने वाले दिनों में तेजी से तापमान के गिरने का दौर शुरू होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है इस सीजन कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है। आइए आपको बताएं समेत अन्य राज्यों के मौसम के हाल -
आज का मौसम, 31 October 2024 IMD Winter Weather Forecast: तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-यूपी में दिवाली का मजा किरकिरा कर सकती है बारिश
दिल्ली में बदलेगा मौसम
यूपी के इन जिलों में कल बारिश का पूर्वानुमान
तमिलनाडु के 15 जिलों में 2 नवंबर तक भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु के 15 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान डिंडीगल, मदुरै, तिरुचि, करूर, धर्मपुरी, नमक्कल, इरोड, सलेम, बेल्लोर, तुरुपत्तूर, कल्लाकुरिची, पेरम्बलुर, कृष्णागिरी और अरियालुर जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर मानसून अवधि के दौरान औसतन 44 सेमी बारिश
तमिलनाडु के 15 जिलों में दो नवंबर तक भारी बारिश का अनुमान
तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को और प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा है। देश के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।
म्मू-कश्मीर में हल्की बारिश, गिलगित बाल्टिस्तान में हल्की बर्फबारी
दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दिवाली पर बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में पूर्वी इलाकों में मौसम के एक बार फिर करवट लेने से अगले 24 घंटे में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। अगले 24 घंटे में सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर और प्रयागराज देवरिया, गोरखपुर में हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दिवाली पर बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में पूर्वी इलाकों में मौसम के एक बार फिर करवट लेने से अगले 24 घंटे में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। अगले 24 घंटे में सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर और प्रयागराज देवरिया, गोरखपुर में हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली के तापमान में नहीं आ रही गिरावट
दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 4.9 डिग्री अधिक है। सुबह आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा। दिल्ली में दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। तापमान में अभी भी गिरावट शुरू नहीं हुई है।
बिहार में गुलाबी ठंड का एहसास
दाना तूफान के असर के कारण बिहार के कई हिस्सों में सर्दी का एहसास हो रहा है। आईएमडी के मुताबिक, छठ पर्व तक काफी हद तक ठंड होने लगेगी।
यूपी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान इतना
यूपी में सोमवार को अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 18.9 से लेकर 20 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।
दिवाली के बाद कड़ाके की ठंड के आसार!
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। बीते दिनों ओडिशा,पश्चिम बंगाल समेत झारखंड में दाना तूफान का खासा असर दिखाई दिया और जमकर बारिश हुई, लेकिन अब मौसम करवट लेने लगा है।
