पटना

IRCTC Trains Cancelled List, Oct 11: UP-बिहार से चलने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 13 के बदले रूट, देखें पूरी लिस्ट

IRCTC Railway Train Cancelled List Today in UP, Bihar- बिहार-यूपी, दिल्ली और पंजाब से आने-जाने वाले यात्रीगण कृप्या ध्यान दें कि भारतीय रेलवे ने कई मुख्य ट्रेनें रद्द कर दी हैं और कइयों के रूट में परिवर्तन किया है। खबर में कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट साझा की गई है, कृपया यात्रा करने से पहले उस पर एक नजर जरूर दौड़ाएं।

Image

बिहार-यूपी की 22 ट्रेनें रद्द

Photo : ANI

पटना: IRCTC Railway Train Cancelled List Today in UP, Bihar- नवरात्रि से पहले भारतीय रेलवे ने बिहार और यूपी से आने-जाने वाली कई मुख्य ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके अतिरिक्त कई ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया है। पूर्वोत्तर रेलवे (NER)ने लखनऊ मंडल पर बुढ़वल-सीतापुर खंड पर स्थित बुढ़वल-सुढ़िया मऊ स्टेशनों के बीच कार्य चलने के कारण कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन किए गए हैं तो कुछ ट्रेनों को रि-शिड्यूलिंग भी किया गया है। शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट आरिजिनेशन भी किया गया है। रेलवे ने यह बड़ा बदलाव 15 अक्टूबर तक प्री-नॉन इंटरलॉक और 16 से 19 अक्टूबर तक नॉन इंटरलॉक कार्य चलने के कारण किया है। लिहाजा, अगर, आप इस दरम्यान ट्रेनों से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो नीचे कैंसिल और रूट परिवर्तित की गई ट्रेनों की लिस्ट जरूर देख लीजिए ताकि, किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

देखिए रद्द की गई गाड़ियों की लिस्ट

  • अमृतसर से 11 और 18 अक्टूबर को चलने वाली 04654 अमृतसर -न्यू जलपाईगुड़ी विशेष गाड़ी रद्द
  • न्यू जलपाईगुड़ी से 13 एंव 20 अक्टूबर को चलने वाली 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर विशेष गाड़ी रद्द
  • सहरसा बिहार से 15 अक्टूबर को चलने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द
  • अमृतसर से 16 अक्टूबर को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस भी निरस्त
  • आनन्द विहार टर्मिनल से 14 और 16 अक्टूबर को चलनेवाली 14010 आनन्द विहार टर्मिनल-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस रद्द कर दी गई।
  • बापूधाम मोतिहारी बिहार से 15 और 17 अक्टूबर को चलने वाली 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस रद्द
  • कटिहार से 14 अक्टूबर को चलने वाली 05734 कटिहार-अमृतसर विशेष गाड़ी भी रद्द
  • अमृतसर से 16 अक्टूबर को चलने वाली 05733 अमृतसर-कटिहार विशेष गाड़ी को भी रद्द कर दिया
  • आनन्द विहार टर्मिनल से 12 व 19 अक्टूबर को चलने वाली 15530 आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा एक्सप्रेस रद्द
  • सहरसा से 11 एंव 18 अक्टूबर को चलने वाली 15529 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस रद्द
  • लखनऊ जंक्शन से 16 से 18 अक्टूबर तक चलने वाली 12530 लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस निरस्त
  • पाटलीपुत्र बिहार से 16 से 18 अक्टूबर तक संचालित होने वाली 12529 पाटलीपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस रद्द
  • अमृतसर से 18 अक्टूबर को चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस रद्द
  • सहरसा से 19 अक्टूबर को चलने वाली 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस भी निरस्त
  • न्यू जलपाईगुड़ी से 18 अक्टूबर को चलने वाली 12407 अमृतसर एक्सप्रेस रद्द
  • अमृतसर पंजाब से 13 को चलने वाली 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी रद्द
  • अमृतसर से 18 अक्टूबर को चलने वाली 14604 अमृतसर-सहरसा रद्द
  • सहरसा से 20 अक्टूबर को 14603 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस रद्द

इन ट्रेनों के रूट में हुआ बड़ा परिवर्तन

  • कटिहार बिहार से 13 से 18 अक्टूबर 2023 तक चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या-मनकापुर के रास्ते से होकर जाएगी।
  • अमृतसर पंजाब से 14 से 18 अक्टूबर तक चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या-मनकापुर के रास्ते होकर गुजरेगी।
  • बरौनी से 19 अक्टूबर तक चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते होकर जाएगी।
  • नई दिल्ली से 18 अक्टूबर तक चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते जाएगी।
  • दरभंगा बिहार से 19 अक्टूबर 2023 तक चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते भेजी जाएगी।
  • नई दिल्ली से 20 अक्टूबर 2023 तक चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते जाएगी।
  • मुजफ्फरपुर बिहार से 16 से 18 अक्टूबर 2023 तक चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस सप्तक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते होकर जाएगी।
  • आनन्द विहार टर्मिनस से 16 से 18 अक्टूबर 2023 तक चलने वाली 12558 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी- अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते से जाएगी।
  • दरभंगा से 14, 17 और 18 अक्टूबर 2023 को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी- वाराणसी- बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते जाएगी।
  • नई दिल्ली से 17 और 18 अक्टूबर 2023 को चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज, बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते होकर जाएगी।
  • अमृतसर से 13 अक्टूबर 2023 तक चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते होकर जाएगी
  • जम्मूतवी से 17 अक्टूबर 2023 तक चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते होकर जाएगी।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article