अध्यात्म

Ayodhya Deepotsav 2024 Live: घर बैठे यहां देखें अयोध्या दीपोत्‍सव की लाइव स्ट्रीमिंग

Ayodhya Ram Mandir Deepotsav 2024 live streaming: राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में हर कोई अयोध्या की दिवाली को लेकर काफी उत्साहित है। मंदिर ट्रस्‍ट के मुताबिक मंदिर में 30 और 31 अक्‍टूबर को करीब 25 लाख दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे।

Image

Ayodhya Deepotsav Live

Ayodhya Ram Mandir Deepotsav 2024 live streaming: अयोध्या मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद की ये पहली दिवाली है। इसलिए भगवान राम की नगरी में ये त्योहार पूरी भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर को कई प्रकार के फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और रंगोली से सजाया गया है। इस मौके पर रामलला का श्रृंगार भी बेहद खास तरीके से किया जाएगा। रामकथा पार्क में भगवान राम का राज्याभिषेक किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में सरयू नदी के तट पर विशेष 'आरती' की जाएगी। राम की पैड़ी, भजन संध्या स्थल, चौधरी चरण सिंह घाट पर 28 लाख दीयों को संयोजित किया गया है और इनमें से 25 लाख प्रज्ज्वलित दीयों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है। यहां आप अयोध्या के दीपोत्सव की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

Ayodhya Deepotsav Live

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article