पटना

Train Accident: मुजफ्फरपुर में शेंटरिंग के दौरान रेल हादसा, तेल टैंकर की तीन बोगियां पटरी से उतरी

Train Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर के नारायणपुर अनंत रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतर गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेल कर्मी और कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Image

तेल टैंकर की तीन बोगियां हुई बेपटरी

Train Accident: मुजफ्फरपुर के नारायणपुर अनंत स्टेशन पर एक रेल हादसा हो गया है। यहां शेंटरिंग के दौरान मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतर गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और बोगियों को ट्रैक पर चढ़ाने के प्रयास में जुट गए। बताया जा रहा है कि ये तीन बोगियां तेल टैंकर की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नारायणपुर रेलवे स्टेशन के समीप गुमटी नंबर 98 के पास ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि तेल का टैंकर नारायणपुर स्थित डिपो पर खाली करने बाद प्लेसमेंट के लिए यार्ड में जा रही थी, उसी दौरान मालगाड़ी की तीन बोगियां अचानक पटरी से उतर गई। इसकी सूचना जैसे ही अधिकारियों की दी गई। तुरंत घटनास्थल पर अधिकारी समेत रेलवे कर्मी पहुंचे। बता दें कि आरपीएफ और जीआरपी की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया गया है। इसके बाद तकनीकी टीम को बुलाया गया और जांच के आदेश दिए गए हैं।

पहले भी हो चुका है हादसा

बता दें कि आज से करीब एक महीने पहले भी यहां एक रेल दुर्घटना हो चुकी है। इसी स्टेशन पर एक मालगाड़ी बेपटरी हुई थी। ये मालगाड़ी स्लीपर लोड मालगाड़ी थी। इस तरह की घटाओं को आगे आने वाले समय में रोकने को लेकर आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है। अधिकारी ने बताया कि इस पर विचार किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article