अध्यात्म

Diwali Puja Samagri List 2024: दिवाली की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा, यहां चेक करें लक्ष्मी पूजन सामग्री लिस्ट

Diwali Pujan Samagri List 2024 (दिवाली पूजन सामग्री): दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की विधि विधान पूजा की जाती है जिससे उनकी विशेष कृपा प्राप्त की जा सके। चलिए जानते हैं दिवाली पूजन में क्या-क्या सामान लगेगा।

Image

Diwali Pujan Samagri List

Diwali Pujan Samagri List 2024 (दिवाली पूजन सामग्री): दिवाली का त्योहार धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। कहते हैं दिवाली की रात में माता धरती पर आती हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। यही वजह है कि दिवाली की रात में लोग माता की विधि विधान पूजा करते हैं। माता के आगमन के लिए घर के मुख्य द्वार को रंगोली और दीपों की रोशनी से सजाते हैं। चलिए आपको बताते हैं दिवाली पूजा में क्या-क्या सामग्री लगती है।

दिवाली पूजन सामग्री (Diwali Puja Samagri List)

  • लकड़ी की चौकी
  • लाल कपड़ा
  • लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति
  • कुमकुम
  • हल्दी की गांठ
  • रोली
  • पान
  • बाती
  • सुपारी
  • लोंग
  • अगरबत्ती
  • धूप
  • दीपक
  • माचिस
  • घी
  • गंगाजल
  • पंचामृत
  • फूल
  • फल
  • कपूर
  • गेहूं
  • दूर्वा घास
  • जनेऊ
  • खील बताशे
  • चांदी के सिक्के और कलावा
Diwali Rangoli Designs: Easy Simple Rangoli Design For Deepawali

दिवाली पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति कैसे लें

दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि मूर्ति खंडित ना हो। क्योंकि टूटी हुई प्रतिमा की पूजा करना अशुभ माना जाता है। इसलिए प्रतिमा खरीदते समय विशेष सावधानी बरतें।

दिवाली के बारे में जरूरी जानकारी

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article