UP Roadways: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने लाखों लोगों को राहत दी है। उत्तर प्रदेश के एक लाख गांवों को रोडवेज बसों से कनेक्ट किया जाएगा। यूपी परिवहन निगम ने इस लेकर अपने सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। परिवहन विभाग इसके लिए पीपीपी मॉडल पर 1400 नई बसों का संचालन करेगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास से राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा की शुरुआत की थी। इस दौरान सीएम योगी ने कहा था कि यूपी के एक लाख राजस्व गांव को बस सेवा से जोड़ा जाएगा। उसके बाद से ही इस अभियान में तेज हो गया है।
तकरीबन 1400 नई छोटी और बड़ी बसों की आवश्यकता होगी। परिवहन निगम 460 राष्ट्रीयकृत मार्गों पर इन बसों से गांवों को कनेक्ट करने की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर परिवहन निगम के एमडी ने एक कमेटी भी बना दी है।
