टीवी मसाला

Mr Faisu-Tanya Siddiqui के वलीमे की पहली झलक आई सामने, लाल जोड़े में खूबसूरत लगी दुल्हन

Mr Faisu-Tanya Siddiqui Reception: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और तान्या सिद्दीकी के रिसेप्शन की पहली झलक सामने आई है। इस वीडियो में दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

Image

Mr Faisu-Tanya Siddiqui के रिसेप्शन की पहली झलक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Mr Faisu-Tanya Siddiqui Reception: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और रियलिटी टीवी शो स्टार मिस्टर फैजू शादी के बंधन में बंध चुके हैं। मिस्टर फैजू यानी फैजल शेख ने मदीना शरीफ में तान्या सिद्दीकी संग निकाह किया था। उनके निकाह में परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। मिस्टर फैजू ने तान्या सिद्दीकी संग निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की थीं। इतना ही नहीं, निकाह के बाद दोनों ने साथ में उमराह भी किया। वहीं आज मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दीकी का मुंबई में रिसेप्शन आयोजित हुआ है। खास बात तो यह है कि रिसेप्शन पार्टी से जुड़ी मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दीकी की पहली झलक सामने आई है। उनसे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बर्तन की ड्यूटी पर Yung और Qazi Touqeer के बीच हुआ कलेश, धक्का-मुक्की की आई नौबत

मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दीकी अपने रिसेप्शन के लिए बेहद खूबसूरती से तैयार हुए हैं। जहां मिस्टर फैजू यानी फैजल शेख शेरवानी में नजर आए। वहीं दुल्हन तान्या सिद्दीकी ने लाल और गोल्डन जोड़ा पहना, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक रही। मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दीकी ने रिसेप्शन पार्टी में कैमरे का सामने भी जमकर पोज दिये। इस दौरान दोनों के चेहरे पर मुस्कुराहट कमाल की रही। दोनों को साथ देख फैंस भी नजर उतारते नहीं थक रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे'- नवरात्रि इवेंट में शराब पीकर पहुंचे Daler Mehndi? भड़के कैबिनेट मंत्री

    कहां आयोजित हुआ है मिस्टर फैजू-तान्या सिद्दीकी का रिसेप्शन

    बता दें कि मदीना में निकाह करने के बाद मिस्टर फैजू (Mr Faisu) ने मुंबई में अपनी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है। इस रिसेप्शन पार्टी में परिवार और खास दोस्त ही नहीं बल्कि टीवी और सोशल मीडिया के पॉपुलर स्टार भी मौजूदगी दर्ज कराते नजर आएंगे। खुद युविका चौधरी ने मिस्टर फैजू के रिसेप्शन का कार्ड सोशल मीडिया पर साझा किया था। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारती सिंह, युविका चौधरी-प्रिंस नरूला, अर्जित तनेजा और गौरव खन्ना जैसे कई सितारे रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article