लखनऊ

Lucknow News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, नर्सिंग छात्रा को छत से नीचे फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक युवक ने नर्सिंग की छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे छत से नीचे फेंक दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

शादी का झांसा देने पर नर्सिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी का झांसा देकर नर्सिंग छात्रा के साथ रेप
  • शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने छत से फेंका
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले पर कम होने का नाम ही नहीं ले रहे है। यूपी राजधानी लखनऊ में नर्सिंग की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म और छत से फेंकने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की के प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। शादी की बात छेड़ने पर युवक ने लड़की को छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना में छात्रा की रीढ़ की हड्डी और हाथ टूट गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे बुधवार देर रात गिरफ्तार किया।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

पुलिस ने बताया कि पीड़िता उन्नाव की रहने वाली थी। वह बिजनौर में कमरा लेकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। युवती के आरोप के अनुसार, गांव के धर्मपाल नाम के युवक ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि ये घटना 17 मई की है। आरोपी लड़की से मिलने उसके कमरे पर पहुंचा था। शादी को लेकर युवती द्वारा दबाव बनाने पर उसे टालने की कोशिश करने लगा और दोनों में बहस हो गई। इससे परेशान युवती छत पर चली गई। आरोपी उसके पीछे गया और दोनों में जमकर बहस हुई। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और आरोपी ने युवती को छत से धक्का दे दिया। पुलिस ने बताया कि इस पूरी घटना में युवती की रीढ़ की हड्डी और हाथ टूट गया है। पीड़िता के पिता ने बिजनौर पुलिस थाने में मामले की शिकायत की। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की और बुधवार को आरोपी धर्मपाल को शीतला माता मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!