लखनऊ

नवाबों के शहर लखनऊ में 'गब्बर', पांच जोन में हिस्ट्रीशीटरों की लिस्ट हो रही तैयार

मलीहाबाद के ट्रिपल मर्डर केस के बाद लखनऊ पुलिस जबरदस्त एक्शन में है। राजधानी के पांच जोन में हिस्ट्रीशीटरों और हथियार लाइसेंसधारी अपराधियों के लाइसेंस कैंसिल करने की कार्रवाई की जा रही है।

Image

लखनऊ पुलिस (प्रोफाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • 89 हथियार लाइसेंसधारी अपराधियों की लिस्ट तैयार
  • ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
  • लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई

Lucknow News: गब्बर सिंह का नाम तो आप सबने सुना ही होगा। हां, वही फिल्म शोले वाला गब्बर सिंह। फिल्म में गब्बर सिंह का एक डायलॉग है, 'यहां से पचास-पचास कोस दूर गांव में जब बच्चा रोता है, तो मां कहती है सो जा, नहीं तो गब्बर आ जाएगा।' फिल्मी गब्बर भी गांव से दूर बीहड़ों में रहता था, लेकिन अपने नवाबी शहर लखनऊ गब्बरों के आतंक के साए में है। यहां एक-दो नहीं, बल्कि 3 'गब्बर' हैं और 89 असलहाधारी अपराधी भी हैं, जो प्रशासन की रडार पर हैं।

लखनऊ के ये तीनों 'गब्बर'यानी हिस्ट्रीशीटर लाइसेंसी हथियार लेकर शहर में बेखौफ घूम रहे हैं। यह तीनों पुराने हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे हैं। यही नहीं 89 हथियार लाइसेंस धारी भी हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए इन सभी की खोजबीन शुरू की गई है। लखनऊ पुलिस इसलिए भी इनकी खोजबीन शुरू की गई है, ताकि फिर कहीं कोई मलिहाबाद के मोहम्मदनगर जैसी घटना न हो जाए।

89 अपराधियों की बनी लिस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) आकाश कुलहारी के निर्देश पर राजधानी के पांच जोन (कमिश्नरेट के ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ, साउथ और सेंट्रल जोन) में इन असलहाधारियों की लिस्ट तैयार हो रही है। लिस्ट तैयार होने के बाद इसे जिलाधिकारी यानी डीएम को बेजा जा रहा है और उनसे इनके हथियार लाइसेंस कैंसिल करने की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार 3 फरवरी से अब तक लखनऊ में तीन हिस्ट्रीशीटर और 89 हथियार लाइसेंसधारी अपराधियों की लिस्ट बन चुकी है।

जब गब्बर ने ट्रिपल मर्डर को दिया अंजाम

पुलिस की यह कार्रवाई 2 फरवरी को मलीहाबाद के मोहम्मदनगर में हुए तीहरे हत्याकांड के बाद शुरू हुई है। इस तिहरे हत्याकांड को हथियार लाइसेसधारी गब्बर ने अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ गई। गब्बर नाम के इस अपराधी ने एक जमीन से जुड़े विवाद में बेटे फराज दो दो अन्य अपराधियों के साथ मिलकर यहां के व्यवसाई फरीद के घर पर धावा बोल दिया था। गब्बर और उसके बेटे ने फरीद की बीवी फरहीन, बेटे हंजला और चचेरे भाई ताज पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

हिस्ट्रीशीटर का आपराधिक इतिहास

  • विजय शंकर यादव - यह अपराधी विकासनगर थाने से हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, हथियार लूट सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
  • पंकज यादव - यह अपराधी गुडंबा थाने से हिस्ट्रीशीटर है। पंकज के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान