शहर

Gonda News: पुलिस के साथ मुठभेड़ में बैंक लुटेरा गिरफ्तार, आठ लाख से अधिक धनराशि बरामद

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 3, 2024, 03:21 PM IST

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में यूपी ग्रामीण बैंक में लूटपाट की घटना सामने आई है। बैंक के 8 लाख से अधिक रुपये लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

Image

गोंडा के ग्रामीण बैंक को लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में लूटपाट की एक घटना सामने आई है। ये घटना प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की है, जहां से एक बदमाश लाखों रुपये लूटकर फरार था। पुलिस ने बैंक लूटने के आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों ढूंढ निकाला। आरोपी को जब गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची को आरोपी के साथ उनकी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान यूपी पुलिस ने बैंक लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार कर लिया।

बैंकों से लाखो लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए लूट की रकम भी अपने कब्जे में ली। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी के पास से लूट की पूरी धनराशि यानी आठ लाख 54 हजार रुपए बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शनिवार को इस मामले पर बात करते हुए बताया कि आरोपी ने धारदार हथियार का उपयोग कर पैसों की चोरी की थी। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार, ये घटना कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंत नगर मोहल्ले में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक कीहै। आरोपी शुक्रवार को धारदार हथियार से लोगों को डराकर बैंक से आठ लाख 54 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया।

अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त करते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लग गई। सीसीटीवी देखने के बाद पांच दलों का गठन कर पूरे जिले में आरोपी की तलाश शुरू की गई। उन्होंने बताया कि मोकलपुर रोड पर शुक्रवार रात पुलिस जांच के दौरान मोटर साइकिल सवार आरोपी राकेश गुप्ता को रुकने का इशारा किया गया लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले पर आगे बात करते हुए अधिकारी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से मोटर साइकिल, धारदार हथियार (हंसिया) और बैंक से लूटे गए आठ लाख 54 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

End of Article