लखनऊ

लखनऊ-जयपुर के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, जानें कब से शुरू हो सकती है ट्रेन

उत्तर भारत के शहरों को आपस में तेज़ रफ्तार और अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस से जोड़ने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। पूर्वोत्तर भारत ने लखनऊ से जयपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेज दिया। उम्मीद है कि 15 अगस्त से पहले इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

Image

वंदे भारत एक्सप्रेस - फाइल फोटो (PC - istock)

Photo : iStock

Lucknow Jaipur Vande Bharat Train: लखनऊ से जयपुर तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब यह दूरी वंदे भारत एक्सप्रेस से तय की जा सकेगी, जो तेज रफ्तार और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। रेलवे ने इस रूट पर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने अगस्त को यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया है, जिसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह ट्रेन 15 अगस्त से पहले शुरू हो सकती है।

लखनऊ जयपुर वंदे भारत ट्रेन का समय

प्रस्तावित योजना के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन से सुबह 5:50 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में यह दोपहर 3 बजे जयपुर से चलकर रात 11 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। ट्रेन का संचालन सप्ताह में छह दिन किया जाएगा, जबकि शनिवार को इसका रखरखाव होगा।

इन तीन रूटों पर भी वंदे भारत चलाने की योजना

इस प्रस्ताव के साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे ने तीन अन्य रूटों गोरखपुर-आगरा फोर्ट, बनारस-जबलपुर और इज्जतनगर-चंडीगढ़ के लिए भी वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना तैयार की है। रेलवे बोर्ड इन प्रस्तावों को प्राथमिकता दे रहा है। इन ट्रेनों के शुरू होने से न केवल यात्रा समय में कटौती होगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी, जिससे उत्तर भारत की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article