लखनऊ

Lucknow: ITI अलीगंज परिसर में लगा जॉब फेयर, 5 कंपनियों में 400 से अधिक पदों पर मिलेगी भर्ती

लखनऊ के ITI अलीगंज परिसर में आज, सोमवार को एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 5 कंपनियों द्वारा लगभग 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो अभ्यर्थी पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए भी यहां रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं।

Image

लखनऊ में लगा जॉब फेयर (सांकेतिक तस्वीर | Canva)

Job Fair In Lucknow: ITI अलीगंज परिसर में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया है, जहां पांच प्रमुख कंपनियां कुल 400 पदों पर भर्ती कर रही हैं। इस मेले में पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों को भी रोजगार के अच्छे अवसर मिल रहे हैं।

आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एम.ए. खान ने जानकारी दी कि आगामी रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, पेटीएम, डीलक्स, वीविंग और एक्स्यूमी जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल होंगी। टाटा मोटर्स महिला उम्मीदवारों को भी नौकरी देने को तैयार है। चयनित उम्मीदवारों को दो साल का विशेष प्रशिक्षण और 15 हजार मासिक मानदेय मिलेगा।

वीविंग कंपनी कस्टमर केयर पद के लिए भर्ती कर रही है, जहां चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ पार्ट टाइम नौकरी का मौका मिलेगा। पेटीएम कंपनी की ओर से 20 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा, जबकि एक्स्यूमी कंपनी सेल्स एग्जीक्यूटिव पद पर चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार रुपये तक वेतन देगी।

भर्ती प्रक्रिया में आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग स्नातक, बीटेक एवं कंप्यूटर की बेसिक जानकारी रखने वाले युवा शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवार सोमवार सुबह 10 बजे से ही आईटीआई परिसर में शैक्षिक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में भाग ले रहे हैं। इस रोजगार मेले से स्थानीय युवाओं को रोजगार पाने का महत्वपूर्ण अवसर मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article