लखनऊ

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गरजे सुखोई-मिराज फाइटर जेट, आसमान में वायु सेना का शक्ति प्रदर्शन

भारतीय वायु सेना के फाइटर जेट्स ने शनिवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर अपना करतब दिखाया। साथ ही रविवार को तीन घंटे का रिहर्सल होना है।

Image

फाइटर जेट।

Photo : ANI

Unnao News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर फाइटर जेट्स ने टच डाउन किया। 'गगन शक्ति' अभ्यास के तहत वायु सेना के फाइटर जेट जगुवार , सुखोई M-30 , ग्लोब मास्टर C-17 , मिराज-2000, कैरियर एयरक्राफ्ट, हरकुएलिस- सी, चिनूक, समेत कई लड़ाकू विमानों ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर अपना करतब दिखाया। इस एक्सप्रेस वे पर बनी एयर स्ट्रिप पर लड़ाकू विमानों का आज लैंडिंग परीक्षण हुआ है। कल यानी रविवार को इन विमानों का तीन घंटे का रिहर्सल होगा।

रविवार को होगा रिहर्सल

बता दें कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर साढ़े तीन किलोमीटर लंबी एयर स्ट्रिप बनी है, जिस पर रविवार को मुख्य रूप से रिहर्सल होना है। इस दौरान यहां आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसका परीक्षण इसलिए होना है कि युद्ध के समय में जरूरत पड़ने पर यह एक विकल्प बन सके।

उन्नाव में शक्ति प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार, यह रिहर्सल जंग की स्थिति में काम आएगा और इस एयर स्ट्रिप पर विमानों की लैंडिंग हो सकेगी। यह कार्यक्रम लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर उन्नाव के बांगरमऊ के खंभौली में हो रहा है।

यमुना एक्सप्रेसवे से हुई थी शुरुआत

बता दें कि सबसे पहली बार 2015 में वायु सेना ने यमुना एक्सप्रेसवे पर अपने मिराज फाइटर जेट से टचडाउन किया था। उसके बाद कई एक्सप्रेसवे पर इस तरह का करतब दिखा है। अब लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे भी इस सूची में शामिल हो गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article