आगरा

Lucknow News: सुखोई, तेजस के लिए तैयार है लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे, हो रहा बड़ा युद्धाभ्यास

Lucknow News: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायु सेना गगन शक्ति युद्धाभ्यास करने की तैयारी कर रही है। इस युद्धाभ्यास से पहले पट्टी की मार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता इंजताम किए जा रहे हैं।

Image

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर होगा बड़ा युद्धाभ्यास

Lucknow News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के बांगरमऊ में भारतीय वायु सेना के गगन शक्ति युद्धाभ्यास की तैयारी तेज हो गई है। गगन शक्ति युद्धाभ्यास 6 और 7 अप्रैल को होगा। इस दौरान कई विमानों का प्रयोग किया जाएगा। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर होने वाला युद्धाभ्यास तीसरी बार किया जा रहा है। इसको लेकर तैयारी जोरों पर है। युद्धाभ्यास में लड़ाकू विमान के साथ मालवाहक विमान और हेलीकॉप्टर भी शामिल होंगे। ये सभी विमान लखनऊ और आगरा से उड़ान भरेंगे। आइए आपको विमानों के नाम के साथ तैयारी से संबंधित अधिक जानकारी दें।

युद्धाभ्यास को लेकर बढ़ी सुरक्षा

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करीब साढ़े तीन किमी लंबी आपातकालीन हवाई पट्टी की मार्किंग शुरू कर दी गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एंटी ड्रोन सिस्टम भी तैनात किया गया है। बता दें कि हवाई पट्टी को वायु सेना ने अपने अंडर में ले रखा है। यहां किस प्रकार के विमान लैंड करेंगे और उड़ान भरेंगे, इसपर चर्चा की जा रही है। इस पट्टी पर किसी के भी आने की अनुमति नहीं है। लोगों के साथ पशुओं को पट्टी पर आने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है।

तीन घंटे की होगी रिहर्सल

मिली जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल को करीब 3 घंटे रिहर्सल की जाएगी। उसके बाद 7 अप्रैल को युद्धाभ्यास होगा। रिहर्सल और युद्धाभ्यास के दौरान लखनऊ, आगरा और कई अन्य शहरों से विमान उड़ान भरने के लिए तैयार हैं।

ये विमान होंगे शामिल

गगन शक्ति युद्धाभ्यास के दौरान जगुआर, मिराज-2000, सुखोई-30, सी-130-जे हरक्यूलिस, एएन-32, तेजस, हेलीकॉप्टर प्रचंड, चिनूक, अपाचे हेलीकॉप्टर प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। इसके अलावा भी कई अन्य विमान युद्धाभ्यास में शामिल होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले हुए युद्धाभ्यास में लड़ाकू विमानों की सुरक्षित लैंडिंग के बाद इस साल न केवल लड़ाकू विमानों को बल्कि मालवाहक विमान और हेलीकॉप्टरों को शामिल किया गया है।

बता दें कि वर्ष 2009 में भारत और अमेरिका के बीच कोप इंडिया युद्धाभ्यास हुआ था। इसी दौरान सी-130-जे हरक्यूलिस विमानों सहित कई विमानों का प्रदर्शन किया गया था। इस युद्धाभ्यास के बाद ही दोनों देशों के बीच हरक्यूलिस विमान की खरीद का समझौता हुआ था।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जयपुर हिंसा के बाद स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; CJP के आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; CJP के आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

कूरियर से अफीम, ड्रोन से AK-47: कनाडा पार्सल से खुला 'अर्श डल्ला' के 3.5 करोड़ वाले नार्को-टेरर सिंडिकेट का राज

कूरियर से अफीम, ड्रोन से AK-47: कनाडा पार्सल से खुला 'अर्श डल्ला' के 3.5 करोड़ वाले नार्को-टेरर सिंडिकेट का राज