आगरा

Agra News: आगरा के नॉर्थ बाईपास और इनर रिंग रोड को लेकर बड़ा अपडेट

आगरा के नॉर्थ बाईपास और इनर रिंग रोड का काम जल्द ही पूरा जाएगा। इससे जाम से तो मुक्ति मिलेगी। साथ ही लोगों का सफर भी आसान हो जाएगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Agra News: आगरा के नॉर्थ बाईपास और इनर रोड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आगरा शहर के चारों तरफ रिंग रोड बनने हैं, ताकि शहर को जाम से मुक्ति मिल सके। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कहा है कि इस साल के अंत तक नॉर्थ बाईपास का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके निर्माण हो जाने से नेशनल हाईवे-19 पर सिकंदरा चौराहा से रामबाग तक वाहनों की आवाजाही कम होगी।

483 करोड़ की लागत से हो रहा तैयार

बता दें कि नॉर्थ बाईपास के तैयार हो जाने से फिरोजाबाद, कानपुर, इटावा और टूंडला जाना और भी आसान हो जाएगा। इसके लिए 483 करोड़ रुपये की लागत से बाईपास का निर्माण हो रहा है। वैसे तो इसे तैयार करने का लक्ष्य फरवरी, 2025 तक का रखा गया है, लेकिन इसे समय से पहले ही दिसंबर, 2024 तक तैयार कर लिया जाएगा।

छह लेन का होगा बाईपास

आगरा के चारों तरफ प्रस्तावित रिंग रोड के तहत इनर रिंग रोड, न्यू दक्षिणी बाईपास और उत्तरी बाईपास का निर्माण होना है। एनएचएआई ने बताया कि इनर रोड के दो चरण की रोड और न्यू दक्षिणी बाईपास बनकर तैयार है। इसके अलावा नॉर्थ बाईपास और इनर रिंग रोड के तीसरे चरण का काम चल रहा है। इसकी लंबाई 14 किमी है, जो रैपुरा जाट से होकर गुजर रही है। इसका निर्माण मिडावली, सादाबाद हाथरस तक होना है। यह बाईपास छह लेन का होगा और इसमें यमुना नदी पर नया पुल भी बन रहा है।

इस साल के अंत तक निर्माण होगा पूरा

इस संबंध में एनएचएआई आगरा खंड के निदेशक संजय वर्मा ने जानकारी दी है कि इस 14 किमी लंबे बाईपास में से सात किमी का डामरीकरण पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि यमुना नदी पर पुल बनने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस साल के अंत तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

इनर रिंग रोड को लेकर भी अपडेट

इसके अलावा देवरी रोड को ग्वालियर हाईवे से जोड़ने के लिए इनर रोड का तेजी से निर्माण हो रहा है। यह तीसरे चरण में पहुंच चुका है और अब तक इसका 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। यह मार्च, 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article