लखनऊ

Haj Yatra 2023 : अमौसी एयरपोर्ट से कल रवाना होगी हज की पहली फ्लाइट, यात्रियों को इन बातों का रखना होगा ध्‍यान

Haj Yatra 2023 : 2022 की अपेक्षा इस साल दोगुने यात्री लखनऊ से हज पर जाने वाले हैं। पिछले साल कुल यात्रियों की संख्‍या महज साढ़े पांच हजार थी, जबकि इस बार ये बढ़कर 14 हजार के करीब पहुंच गई है।

Image

हज के लिए जाते यात्री। (सांकेतिक फोटो)

Photo : BCCL

Haj Yatra 2023 : उत्‍तर प्रदेश के तमाम हज यात्रियों के लिए खुशखबरी है। लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से हज यात्रियों कल यानि रविवार से उड़ान भर सकेंगे। पहली फ्लाइट में 298 यात्री मदीना के रवाना होंगे। यात्रियों की सहूलियत के लिए सरोजनीनगर में हज हाउस बनाया गया है जहां पर तकरीबन 1500 यात्री ठहर सकते हैं और वहीं पर सऊदी एयरलाइन के काउंटर में सामाना जमा कर सकते हैं। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, इस बार अमौसी एयरपोर्ट से करीब 14 हजार यात्री मदीना जाएंगे। एयरपोर्ट प्रवक्ता का कहना है कि मदीना के लिए 21 मई से 6 जून तक कुल 45 फ्लाइट्स चलाई जाएंगे। सबसे पहली फ्लाइट रविवार दोपहर 12 बजे और दूसरी दोपहर तीन बजकर पांच मिनट पर उड़ान भरेगी।

इस बार दोगुने यात्री करेंगे हज

बताया जा रहा है कि 2022 की अपेक्षा इस साल दोगुने यात्री लखनऊ से हज पर जाने वाले हैं। पिछले साल कुल यात्रियों की संख्‍या महज साढ़े पांच हजार थी, जबकि इस बार ये बढ़कर 14 हजार के करीब पहुंच गई है। बता दें कि इस बार वाराणसी से 2500 और लखनऊ से 11500 यात्री हज यात्रा पर जा रहे हैं। अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी का कहना है कि, यूपी से कुल 26,786 लोगों ने हज पर जाने के लिए आवेदन किया था। कमियों और अन्‍य कारणों के चलते 1,342 आवेदन कैंसल कर दिए गए। जबकि शेष 10,901 यात्री अमौसी एयरपोर्ट और 12,070 दिल्ली एयरपोर्ट से हज के लिए रवाना होंगे। अल्पसंख्यक कल्याण, मंत्री ने बताया है कि यूपी के हजयात्रियों की देखभाल करने के लिए कुल 60 सरकारी कर्मचारी बतौर हज सेवक मदीना भेजे जा रहे हैं।

यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

  • एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर हज यात्रियों के लिए विशेष प्रवेश द्वार और हेल्प डेस्क
  • सरोजनीनगर में 20 बेड का अस्थायी अस्पताल
  • हज यात्रियों की धार्मिक गतिविधियों के लिए विशेष जगह
  • अलग बैगेज स्क्रीनिंग की सुविधा
  • हज हाउस में गद्दे, तकिये, कूलर और एसी की व्यवस्था
  • आखिरी फ्लाइट तक वैक्‍सीनेशन की सुविधा

इन बातों का रखें ध्‍यान

जिलाधिकारी ने बताया है कि हज पर जाने वाले यात्रियों को समय का विशेष ध्‍यान रखना होगा। एयरपोर्ट पर छह घंटे पहले चेक-इन प्रोसेस प्रारंभ होगा। उड़ान से चार घंटे पहले बसों को एयरपोर्ट के लिए रवाना कर दिया जाएगा। यहां पर बने काउंटर पर यात्रियों को अपना सारा लगेज जमा कराना होगा। बताया गया है कि सरोजनीनगर स्थित हज हाउस में रुपये के बदले अब की मुद्रा नहीं मिलेगी, ये काम यात्रियों को स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया से कराना होगा। इतना ही नहीं इस बात का भी विशेष ध्‍यान रखना होगा कि यात्रियों के पास न्यूनतम 1500 और अधिकतम 10 हजार सऊदी रियाल हों।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article