शहर

दिल्ली में आज ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच पुलिस की सख्त एडवाइजरी, 30 रास्तों पर डायवर्जन

Delhi Traffic Advisory: 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने 30 प्रमुख स्थानों पर डायवर्जन लागू किया है। घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी।

Image

दिल्ली में आज बदला रहेगा ट्रैफिक (चित्र साभार: PTI)

Photo : PTI

Delhi Traffic Advisory: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विपक्षी दलों द्वारा 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए 10 अक्टूबर सुबह 6:00 बजे से नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा रहा है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जमीनी स्थिति के आकलन के आधार पर प्रतिबंधों को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। वाहन चालकों से अनावश्यक यात्रा से बचने और रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की गई है।

इन 30 प्रमुख स्थानों और रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, निम्नलिखित गोलचक्करों, चौराहों और फ्लाईओवर के नीचे आवाजाही प्रभावित रह सकती है:

  • शंकर रोड गोल चक्कर – वंदे मातरम 'टी' पॉइंट (नई दिल्ली की ओर)
  • धौला कुआं फ्लाईओवर
  • झंडेवालान गोल चक्कर
  • पंचकुइयां गोल चक्कर
  • मंडी हाउस गोल चक्कर
  • डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट)
  • राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट)
  • मिंटो रोड / दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
  • गुरु नानक चौक
  • चेम्सफोर्ड रोड - कनॉट प्लेस आउटर सर्किल टी-पॉइंट
  • भैरों रोड - एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट
  • लोधी रोड फ्लाईओवर
  • नीला गुम्बद गोल चक्कर
  • मदरसा टी-पॉइंट
  • सम्राट होटल गोल चक्कर
  • सरदार पटेल मार्ग – पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
  • भीकाजी कामा प्लेस के नीचे
  • मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
  • रिंग रोड - सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट
  • अशोका रोड - जंतर मंतर रोड गोल चक्कर
  • विंडसर पैलेस गोल चक्कर
  • टॉलस्टॉय - जनपथ क्रॉसिंग
  • रेल भवन गोल चक्कर
  • जय सिंह रोड - संसद मार्ग क्रॉसिंग
  • कनॉट प्लेस आउटर सर्किल - बाराखम्बा रोड टी-पॉइंट
  • गोल डाक खाना गोल चक्कर
  • पटेल चौक गोल चक्कर
  • जय सिंह रोड - अशोका रोड टी-पॉइंट
  • आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर
  • कनॉट प्लेस आउटर सर्किल - संसद मार्ग टी-पॉइंट

यात्रियों के लिए ट्रैफिक पुलिस के सुझाव

यदि आपको नई दिल्ली या मध्य दिल्ली से होते हुए रेलवे स्टेशन (नई दिल्ली/पुरानी दिल्ली), बस टर्मिनल (ISBT) या IGI एयरपोर्ट जाना है, तो अपनी यात्रा का समय पहले से तय करें और पर्याप्त अतिरिक्त समय हाथ में लेकर निकलें। आम लोगों से अनुरोध है कि वे प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें। ट्रैफिक प्रतिबंध पूरी तरह गतिशील हैं और स्थिति सामान्य होने पर पाबंदियां हटाई भी जा सकती हैं। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें और शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। ट्रैफिक से जुड़ी रियल-टाइम अपडेट्स और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चैनलों से जुड़े रहें और हेल्पलाइन नंबर- 1095 / 011-25844444 और व्हाट्सएप नंबर पर 8750871493 पर संपर्क करें।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!