लखनऊ

Cow Smugglers Encounter: एटा में गौकशी करने वाले गौ तस्करों का एनकाउंटर, आए थे रैकी करने, पुलिस पर की फायरिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2023, 09:22 AM IST

Cow Smugglers Encounter: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में मलावन एवं सकीट थाना पुलिस ने गौ तस्करों का एनकाउंटर किया। गौकशी की घटना को अंजाम देने के लिए दो गौ तस्कर थाना सकीट इलाके में रैकी करने आए थे। उसी दौरान एनकाउंटर हुआ।

Image

गौ तस्करों का एनकाउंटर

Cow Smugglers Encounter: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में मलावन एवं सकीट थाना पुलिस ने गौकशी करने वाले गौ तस्करों का एनकाउंटर किया। पुलिस मुठभेड़ में सलमान नाम के गौ तस्कर के बाए पैर में लगी गोली। दूसरे गौ तस्कर नजीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह एनकाउंटर मलावन थाना क्षेत्र के बाबली नहर के पास हुआ। इससे पहले भी दो बार एटा पुलिस गौ तस्करों का एनकाउंटर कर चुकी है।

पुलिस ने बताया कि आज गौकशी की घटना को अंजाम देने के लिए दोनों आरोपी थाना सकीट इलाके में रैकी करने आए थे। इसी बीच रास्ते में पुलिस द्वारा घेराबंदी करके चेकिंग के दौरान इन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। बचाव में पुलिस की फायरिंग से एक गौ तस्कर को गोली लगी, एक पुलिस कर्मी राहुल कुंतल के भी पैर में गोली लोगी।

पुलिस ने बताया कि दोनों गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों गौ तस्करों ने पूर्व में एटा में की गई गौ तस्करी को स्वीकार किया। दोनों के पास से दो तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए।

एक और 2 मई की रात को एटा जनपद के थाना कोतवाली देहात में गौ तस्करों ने 20 गौवंशो की गौकशी की। लखमीपुर गौशाला का ताला तोड़कर गायों को निकाल कर गौकशी की गई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!