लखनऊ

New Year 2024: न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए खास हैं लखनऊ की ये ऐतिहासिक जगहें, कम पैसे में मिलेगा फुल मजा

New Year 2024- अगर, आप नए साल के मौके पर दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो लखनऊ आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। तहजीब का शहर न्‍यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बेहद शानदार है।

Image

लखनऊ के बेस्ट प्लेस

Photo : iStock

Lucknow Best Picnic Spot: नए साल का आगमन होने वाला है। ज्यादातर लोग इस खास मौके पर घूमने फिरने का प्लान बना रहे होंगे। आप भी नए साल के मौके पर अपने दोस्तों, लवर्स और परिवार के साथ किसी अच्छी जगहों पर विजिट कर अपना दिन खास बनाना चाहते होंगे। तो अगर, आप लखनऊ के आसपास हैं तो नवाबों की नगरी में आपके लिए कई बेहतर ऑप्शन हैं। यह शहर अपनी तहजीब, ऐतिहासिक इमारतों के साथ अपने खानपान के लिए दुनियाभर में मशहूर है। तो चलिए न्‍यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए हम आपको बेस्‍ट जगह बताते हैं।

बड़ा इमामबाड़ा

बड़ा इमामबाड़ा

नए साल में घूमने फिरने के लिए आपके लिए बड़ा इमामबाड़ा बेस्ट जगह है। इसका निर्माण नवाब आसफउद्दौला ने 1784 में करवाया था। इसमें एक भूलभुलैया है, जिसमें कई गलियां और रास्ते हैं। इसी वजह से यहां अक्‍सर लोग भटक जाते हैं। इसके अलावा बड़ा इमामबाड़ा से शहर का शानदार नजारा देखा जा सकता है।

रूमी दरवाजा

रूमी दरवाजा

अगर, आपको रोमांच पसंद है तो 60 फीट ऊंचा लखनऊ का रूमी दरवाजा आपके घूमने के लिए बेस्ट जगह है। इसका निर्माण नवाब आसफउद्दौला ने 1784 में कराया था। इसकी संरचना तुर्की शैली में की गई है। रात में रूमी दरवाजे की रोशनी देखना एक खास अनुभव होता है।

हजरतगंज

नवाबों की नगरी हजरतगंज लोगों के दिलों में खास जगह रखता है। लोगों को यहां की खूबसूरती बेहद पसंद आती है। खासकर, हजरतगंज की शाम लोगों को बहुत भाती है। यहां शाम के समय यहां की सड़कों पर आपको विदेश में घूमने जैसा एहसास होता है। यहां विक्टोरियन शैली की इमारतें और ऐतिहासिक स्मारक शहर की संस्कृति और इतिहास को दर्शाते हैं।

लखनऊ का घंटाघर

लखनऊ का घंटाघर

लखनऊ का घंटाघर भारत का सबसे ऊंचा घंटाघर है, जिसे 1887 ई. में बनवाया गया था। इसे ब्रिटिश वास्तुकला के सबसे उत्कृष्ट नमूनों में माना जाता है। यह घंटाघर 221 फीट ऊंचा है। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। तो आप भी नए साल में विजिट कर अपने दिन को खास बना देंगे।

लोहिया पार्क

लखनऊ के गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क एक बड़ा और सुंदर पार्क है। यह पार्क में फूलों का बगीचा और एक झील भी है, जोकि पर्यटकों की मौज मस्ती का सही ठिकाना है। यहां नए साल में आप अपने परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

गोमती रिवर फ्रंट

गोमती रिवर फ्रंट

नए साल में गोमती रिवर फ्रंट आपको नई ऊर्जा से भर देगा। गोमती रिवर फ्रंट रात के समय लाइट से जगमग रहता है। खूबसूरत गोमती रिवरफ्रंट लखनऊ वासियों की धड़कन है। यहां आपको लोग परिवार और दोस्तों के साथ घूमते मिल जाएंगे। खासकर, यहां लव कपल आपको मिलेंगे। इसे लवर्स का अड्डा भी कहा जाता है। तो आप भी नए साल में यहां पहुंचकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

कुकरैल जंगल

नए साल में लखनऊ का कुकरैल जंगल भी एक शानदार पिकनिक स्‍पॉट है। इस जगह आप अपने बच्चों और परिवार के साथ अलग अलग प्रजाति के घड़ियाल देख सकते हैं। यहां नए साल में लोगों की भीड़ लगी रहती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article