लखनऊ

UP: शादी से पहले दुल्हन फरार, पिता गए तिलक चढ़ाने इधर प्रेमी के साथ भाग गई लड़की

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 27, 2022, 09:30 PM IST

यूपी में शादी से पहले लड़कियों के भागने के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई बार प्रेम के चक्कर में लड़कियां शादी से भाग चुकी हैं। बांदा में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, परिवार इसे लेकर गुस्से में है और उसने पुलिस में भी इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई है।

Image

शादी से पहले दुल्हन फरार (फोटो- pixabay)

यूपी के बांदा में शादी के कुछ दिन पहले ही एक लड़की घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इस मामले को लेकर पुलिस के पास भी मामला दर्ज कराया गया है, लेकिन अभी तक लड़की का कुछ पता नहीं चला है।

पिता गए थे तिलक चढ़ाने

लड़की घर से भागने का प्लान पहले ही बना चुकी थी। वो बस सही मौके के इंतजार में थी। जिस दिन घर वाले तिलक चढ़ाने के लिए लड़के वाले के यहां गए, लड़की फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तब घर पर मां अकेले थी और बेटी, बाजार का बहाना बनाकर घर से निकली थी।

रिश्ता नहीं था मंजूर

कहा जा रहा है कि इस रिश्ते को लेकर लड़की खुश नहीं थी, वो पहले ही अपने परिवार को कह चुकी थी कि ये शादी नहीं करेगी। परिवार वाले नहीं माने और लड़की की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ तय कर दी।

प्रेमी के साथ भागी

रिपोर्टों की मानें तो लड़की चित्रकुट में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ भागी है। इस मामले में पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लड़की की तलाश में जुट गई है। लड़की के परिवार वालों का कहना है कि आरोपी लड़के ने बहला फुसलाकर लड़की को भगाया है। घर पर बारात आने की तैयारी की जा रही थी। ऐसे में लड़की के भागने से घर वाले काफी परेशान हैं। उधर आरोपी लड़का भी घर से फरार है। यही कारण है कि घरवालों को उस पर शक हो रहा है। इस मामले में लड़के के परिवार वाले चुप्पी साधे हुए हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article