लखनऊ

Muzaffarnagar: 'आई लव मोहम्मद' को लेकर एक और विवाद; गर्दन काटने की धमकी देने वाला वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में 'आई लव मोहम्मद' को लेकर एक शख्स द्वारा गर्दन काटने की धमकी देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी ने खुद वीडियो बनाकर अपना पता भी साझा किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Image

वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब

Photo : Times Now Digital

Muzaffarnagar News: 'आई लव मोहम्मद' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नया मामला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे से आया है जहां एक शख्स ने सोशल मीडिया पर खुलेआम गर्दन काटने की धमकी दे डाली। मुजफ्फरनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया है और आरोपी की तलाश कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

आरोपी का नाम नदीम है, जिसने 'आई लव मोहम्मद' को लेकर विवादास्पद वीडियो बनाया न केवल भड़काऊ बयान दिया, बल्कि अपना पता बताते हुए माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी की। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

मुजफ्फरनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बुढ़ाना में नदीम के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि आरोपी ने मुंबई में यह वीडियो बनाकर वायरल किया था, जिसमें उसने खुलेआम धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।

गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नदीम की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन और नेटवर्क खंगाल रही है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!