लखनऊ

Amroha: स्कूल बस पर गोलीबारी करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

अमरोहा में छात्रों से भरी बस पर गोलीबारी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए 300 घंटे की सीसीटीवी फुटेड कीं जांच की। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए 50 पुलिसकर्मियों की टीम भी बनाई थी।

Image

पुलिस के साथ मुठभेड़ में 3 आरोपी अरेस्ट

Amroha Police Encounter: अमरोहा में स्कूल बस पर गोलीबारी करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना गजरौला थाना क्षेत्र के गांव नगला माफी में हुई। पुलिस ने बदमाशों से तमंचे कारतूस भी बरामद किए हैं। हालांकि इनका एक साथी अभी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने 300 घंटे की फुटेज खंगाली

यह विवाद आठ दिन 25 अक्टूबर की सुबह हुआ था। आरोपियों ने बस चालक से विवाद के बाद उसे सबक सिखाने के लिए 28 छात्रों से भरी बस पर फायरिंग की थी। इस मामले की जांच के लिए एसपी कुवंर अनुपम सिंह ने 50 पुलिसकर्मियों की टीम बनाई थी। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने 150 सीसीटीवी कैमरें खंगाले और 300 घंटे की फुटेज की जांच की। जिसके बाद पुलिस के हत्थे आरोपी चढ़े हैं। इस घटना का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने 25000 का नगद इनाम भी दिया है।

आरोपियों ने एक किमी तक किया बस का पीछा

25 अक्टूबर की सुबह गजरौला थाना इलाके के गांव नंगला माफी के पास खाद्गुजर मार्ग पर आरोपियों ने स्कूल बस पर फायरिंग की थी। आरोपियों ने एक किमी तक बस का पीछा भी किया, लेकिन बस चालक ने बस को कहीं रोका नहीं और सीधे स्कूल में लाकर खड़ा किया। एसपी कुवंर अनुपम सिंह ने बताया कि नगंला माफी में दस दिन पहले आरोपी की स्कूटी टकराने पर बस ड्राइवर से उसका विवाद हो गया था। जिसके बाद ड्राइवर को सबक सिखाने के लिए आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर बस पर फायरिंग की।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!