गाजियाबाद

Ghaziabad रेलवे ट्रैक पर मिला नोएडा के कलेक्शन एजेंट का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Ghaziabad News: गाजियाबाद के रेलवे ट्रैक पर पुलिस को एक व्यक्ति के शव के पड़े होने की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शव नोएडा के कलेक्शन एजेंट का है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

Image

गाजियबाद रेलवे ट्रैक पर मिला नोएडा के कलेक्शन एजेंट का शव

Photo : iStock

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिला। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया गया। जांच में मालूम हुआ कि ये शव नोएडा के एक कलेक्शन एजेंट का है। आशंका जताई जा रही है कि इस शख्स की हत्या कर शव को यहां पर फेक दिया गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पुलिस के मुताबिक मसूरी थाना क्षेत्र में डासना जेल रेलवे फाटक के पास शनिवार सुबह एक शव पड़े होने की सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। रेल पटरी पर एक लाश क्षत-विक्षत हालत में पड़ी हुई थी। आस पास के पत्थरों पर खून के छींटे लगे हुए थे। पटरी के किनारे ही नमकीन का एक खाली पैकेट, प्लास्टिक ग्लास और शराब का पव्वा भी बरामद हुआ। पुलिस ने बताया है कि मृतक की पहचान विशाल तिवारी, निवासी नोएडा के रूप में हुई है। उसके परिजनों ने बताया कि विशाल कलेक्शन एजेंट था। शुक्रवार शाम वह कलेक्शन के लिए घर से निकला था, फिर वापस नहीं लौटा। बाद में उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। विशाल के घर न आने वल परिवार के लोग रात भर उसकी तलाश करते रहें।

शनिवार सुबह पुलिस के जरिए उन्हें खबर मिली कि विशाल की लाश रेल पटरी पर पड़ी हुई है। परिजनों को आशंका है कि लूट के बाद विशाल की हत्या कर दी गई और सुसाइड दिखाने के लिए लाश को रेल पटरी पर फेंक दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस ट्रैक से जो रेलगाड़ियां गुजरी हैं, उनके लोको पायलट से बातचीत की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article