Amethi Road Accident: यूपी के अमेठी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार एंबुलेंस और पिकअप वाहन की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस में बैठे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस हादसे में घायल हुए अन्य व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया की यह हादसा बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्थित माइलस्टोन संख्या 59.700 पर हुआ है। उन्होंने बताया कि लखनऊ से डेड बॉडी लेकर गाजीपुर की तरफ जाते हुए एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। इस एंबुलेंस में 6 लोग सवार थे, जिसमें 5 की मौके पर मौत हो गई और एक घायल हो गया। पिकअप वाहन से एंबुलेंस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
