लखनऊ

सुल्तानपुर में तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे, तीन लोगों की मौत, देखें वीडियो

सुल्तानपुर में लखनऊ वाराणसी नेशनल हाईवे पर आज सुबह करीब 9:30 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर को तोड़ते हुए ई-रिक्शा से टकरा गई। जिससे ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों की मौत हो गई।

Image

स्कॉर्पियों ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

Sultanpur Road Accident: सुल्तानपुर में लखनऊ वाराणसी नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक स्कॉर्पियों ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर उन्हे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

अनियंत्रित होकर टकराई स्कॉर्पियों

यह घटना लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे पर लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के डकाही बाईपास की है जहां शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे एक ई-रिक्शा सवारी को लेकर जा रहा था। तभी बाईपास के पास से गुजर रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकरा गई और उसे तोड़ते हुए हुए दूसरी लेन पर आ गई। इसी दौरान स्कॉर्पियों ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और ई-रिक्शा में सवार एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ई-रिक्शा चालक की इलाज के दौरान मौत

इस हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ लाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को राजकीय मेडकिल कॉलेज में रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान ई-रिक्शा चालक राजेश (40) निवासी वंशी ढाकापुर कोतवाली चांदा व एक 62 वर्षीय अज्ञात की इलाज के दौरान मौत हो गई। सीओ लंभुआ अब्दुस सलाम ने बताया कि मृतक अधेड़ की पहचान कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के वजूपुर पखरौली निवासी गुरूदीन निषाद (55) पुत्र बहादुर के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'