Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 02 अक्टूबर 2023 LIVE : यूपी में नई विधान भवन बनाने के लिए सीएम योगी ने खुले क्षेत्र में कम से कम 200 एकड़ जमीन तलाशने का निर्देश दिया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के तीन दिवसीय दौरे पर आज उसका दूसरा दिन है। आगामी चुनाव में खुदको मजबूज करने के लिए एमपी में बसपा सुप्रीमो मायावती ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनावी गठबंधन कर लिया। वहीं, लखनऊ में 7 और 8 अक्टूबर को गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी और हेपटोलॉजी एक्सपर्ट्स की कांफ्रेंस होगी। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
- यूपी में नई विधान भवन बनाने के लिए सीएम योगी ने खुले क्षेत्र में कम से कम 200 एकड़ जमीन तलाशने का निर्देश दिया है। हालांकि भवन के लिए अब कई जगह सुझाव किए गए है।
- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के तीन दिवसीय दौरे पर आज उसका दूसरा दिन है। आज वह शास्त्री चौक पर लालबहादुर शास्त्री को नमन करने के बाद गांधी आश्रम, गोलघर पहुंचेंगे। वहीं, पीपीगंज के चौक माफी में 15 करोड़ की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
- कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती 10 अक्टूबर को अयोध्या आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वो यहां 20 दिनों तक रहेंगे। इसके साथ ही अयोध्या में कारसेवकों के लिए शांति का भी अनुष्ठान करेंगे।
- आगामी चुनाव में खुदको मजबूज करने के लिए एमपी में बसपा सुप्रीमो मायावती ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनावी गठबंधन कर लिया। जानकारों की माने तो बसपा खुदको सपा से अधिक मजबूत मान रही है।
- योगी सरकार ने बड़ा एलान किया है। दरअसल, योगी सरकार परिवहन सेवा को सभी गांवों से जोड़ने के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया है। हालांकि अभी प्रदेश के 4,593 गांव सार्वजनिक परिवहन सुविधा से वंचित हैं।
- लखनऊ में 7 और 8 अक्टूबर को गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी और हेपटोलॉजी एक्सपर्ट्स की कांफ्रेंस होगी। बताया जा रहा है कि इस कांफ्रेंस में करीब 70 से ज्यादा टॉप लेवल के डॉक्टर्स शामिल होंगे।
- यूपी के देवरिया से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में एक बीए की छात्रा से गैंग रेप का मामला आया है। इस मामले पीड़िता की मां थाने में तहरीर दी है।
- रामपुर जिले के थाना भोट क्षेत्र के एक गांव में कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर तीन बच्चों की मौत हो गयी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
- मेरठ जिले के टीपी नगर थाना इलाके में एक संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से दो किलोग्राम 960 ग्राम अफीम बरामद की है। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए है।
- इटावा जिले में ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई तथा उसे बचाने की कोशिश में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
