UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी यहां बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है, तो कभी धूप की तल्खी गर्मी का एहसास करा रही है। यूपी में पिछले कुछ दिनों से बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। आज भी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
गरज-चमक संग बारिश के आसार
मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में आज कहीं-कहीं बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। साथ ही कुछ जगहों पर मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं 23 मार्च को यूपी के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दिन किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
इन जगहों पर जारी किया गया अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया और आसपास के इलाकों में बादल गरजने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है। जिसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की संभावना है।
