लखनऊ

UP में 10 PPS अफसरों के ट्रांसफर, मनोज कुमार को मिली ASP ट्रैफिक मथुरा की जिम्मेदारी; देखें लिस्ट

UP Police Transfer List: उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं। कई जिलों के पीपीएस अधिकारियों को बदला गया है। इस बार के तबादलों में प्रयागराज पर खास ध्यान दिया गया है, क्योंकि 2025 में प्रयागराज में कुंभ मेले का आयोजन होना है। वहीं, पीयूष कुमार सिंह को एडीसीपी गाजियाबाद बनाया गया है।

Image

UP पुलिस ट्रांसफर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • PPS देवेश कुमार शर्मा एएसपी यूपीपीसीएल लखनऊ बने।
  • PPS मनोज कुमार यादव एएसपी ट्रैफिक मथुरा बनाए गए।
  • PPS कृष्णकांत सरोज अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूं।

UP Police Transfer List: उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं। कई जिलों के पीपीएस अधिकारियों को बदला गया है। इस सूची में कुल 10 पीपीएस अफसर हैं, जिनका ट्रांसफर किया गया है। इस बार के तबादलों में प्रयागराज पर खास ध्यान दिया गया है, क्योंकि 2025 में प्रयागराज में कुंभ मेले का आयोजन होना है। उपसेनानायक 4वीं वाहिनी, पीएसी प्रवीण सिंह चौहान और एएसपी, जालौन असीम चौधरी को एएसपी कुंभ मेला प्रयागराज बनाया गया है। मेरठ जिले में तैनात ASP अनित कुमार को उपसेनानायक 4वीं वाहिनी PAC प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अब तक गोरखपुर में उपसेनानायक 2वीं वाहिनी, एसएसएफ के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे अवनीश कुमार को मेरठ जिले में अपर पुलिस अधीक्षक यानी ASP (Crime) की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक सुल्तानपुर जिले में ASP PTS की जिम्मेदारी संभाल रहे पीयूष कुमार सिंह को एडीसीपी गाजियाबाद बनाया गया है।

यहां देखें लिस्ट

क्रमांकनामनवनियुक्ति
1प्रवीण सिंह चौहान अपर पुलिस अधीक्षक, कुंभ मेला, प्रयागराज
2अनित कुमार उपसेनानायक 4वीं वाहिनी, पीएसी प्रयागराज
3अवनीश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध जनपद- मेरठ
4असीम चौधरी अपर पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला, प्रयागराज
5प्रदीप कुमार वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक जनपद- जालौन
6वीरेंद्र कुमार-I उपसेनानायक 1वीं वाहिनी, एसएसएफ लखनऊ
7पीयूष कुमार सिंह अपर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद
8देवेश कुमार शर्मा अपर पुलिस अधीक्षक यूपीपीसीएल मुख्यालय, लखनऊ
9मनोज कुमार यादव अपर पुलिस अधीक्षत यातायात जनपद - मथुरा
10कृष्णकांत सरोजअपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण जनपद- बदायूं
यह भी पढ़ें: Hathras Stampede: राहुल गांधी जा सकते हैं हाथरस, पीड़ितों से करेंगे मुलाकात, वेणुगोपाल का बयान

गाजियाबाद जिले में एएसपी की जिम्मेदारी देख रहे वीरेंद्र कुमार को उपसेनानायक 01वीं वाहिनी एसएसएफ लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ जिले के उपसेनानायक 01वीं वाहिनी एसएसएफ प्रदीप कुमार वर्मा को ASP जालौन बनाया गया है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!