क्राइम

हाथरस सत्संग हादसे में 'नारायण साकार हरि' पर यूपी पुलिस का कसता शिकंजा, पुलिस ने दी अहम जानकारी

up police on hathras satsang stampede: हाथरस भगदड़ के दो दिन बाद यूपी पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर कई अहम जानकारी दी है और बताया कि इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Image

हाथरस भगदड़ मामले में पुलिस की कार्रवाई

KEY HIGHLIGHTS
  1. भारतीय न्याय संहिता की धारा-105, 110, 126(2), 223 और 238 के अंतर्गत मामला दर्ज़
  2. मुख्य आरोपी प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित
  3. इस हादसे में इस मामले में अब तक 6 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं

up police on hathras satsang stampede: हाथरस मामले पर आईजी शलभ माथुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मुख्य आरोपी सेवादार प्रकाश मधुकर पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है वहीं इस मामले में अब तक 6 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, पुलिस ने बताया कि भगदड़ में एक 121 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 112 महिलाएं हैं। सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है और उनके पोस्टमार्टम भी किए जा चुके हैं।

आईजी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा-105, 110, 126(2), 223 और 238 के अंतर्गत मामला दर्ज़ किया गया है दो चार पुरुषों और दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और 'सेवादार' के रूप में कार्यरत हैं।

मुख्य आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित

आईजी शलथ माथुर ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया जा रहा है। जल्द ही उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाएगा, बताया कि सेवादारों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर के खिलाफ NBW इशू कराया जा रहा है, इस कार्यक्रम की परमिशन बाबा के नाम से नहीं ली गई थी।

भोले बाबा के आश्रम में बुधवार रात पुलिस दाखिल हुई थी

सूत्रों के मुताबिक, मैनपुरी के बिछवां कस्बे में स्थित भोले बाबा के आश्रम में बुधवार रात पुलिस दाखिल हुई थी। मगर इस बारे में कोई भी पुलिस अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस और स्पेशल आपरेशन ग्रुप के लोग आश्रम परिसर में गये थे लेकिन उनकी ड्यूटी आश्रम के अंदर नहीं बल्कि 'बाहर' थी। उन्होंने कहा, ''50-60 सेवादार आश्रम के अंदर मौजूद हैं। इनमें महिला और पुरुष दोनों हैं।''

क्या बाबा अपने आश्रम में मौजूद हैं?

इस सवाल पर कि क्या बाबा अपने आश्रम में मौजूद हैं, सिंह ने कहा, 'वह ना कल थे, ना आज हैं।' मैनपुरी में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने भी संवाददाताओं से कहा कि उन्हें बाबा अपने आश्रम में नहीं दिखायी दिये। इस सवाल पर कि वह आश्रम क्यों गये थे, उन्होंने कहा, ''मैं यहां तफ्तीश करने नहीं बल्कि सुरक्षा की जांच करने आया हूं।' हाथरस में भगदड़ कांड के बाद से बिछवां स्थित विश्व हरि बाबा भोलेनाथ के आश्रम में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article