शहर

Jharkhand Election Results 2024 Result: कल्पना सोरेन ने बनाई बढ़त, इतने मतों से हुईं आगे

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 4, 2024, 02:01 PM IST

Jharkhand Election Results 2024 Result: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पहले राउंड की काउंटिंग के बाद पीछे चल रही हैं। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। आपको बता दें कि ये सीट सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

Image

Instagram

Jharkhand Election Results 2024: जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मतगणना के पहले दौर में गांडेय विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा से 1148 मतों से आगे चल रही हैं। इस खबर ने सभी के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राहत की सांस ली है।।कल्पना सोरेन की इस सीट पर बढ़त बनते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। आपको बता दे कि यह सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

कल्पना ने चार मार्च को गिरिडीह जिले में झामुमो के 51 वें स्थापना दिवस समारोह पर अपना राजनीतिक सफर शुरू करते हुए दावा किया था कि 2019 में जब से हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार में सत्ता में आयी है तब से विरोधियों ने उनके खिलाफ साजिश रची है। हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को कथित जमीन धोखाधड़ी से जुड़े एक धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

सार्वजनिक जीवन में आने के बाद से ही कल्पना विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) की रैलियों में एक बड़ा चेहरा रही हैं और उन्होंने राज्य में गठबंधन के पक्ष में चुनाव प्रचार किया है। प्रचार के दौरान कल्पना सोरेन आदिवासी अस्मिता के सवाल को उठाती रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान कई बार कल्पना सोरेन के रोते हुए वीडियो भी सामने आए थे। भाजपा यह कहते हुए कल्पना पर प्रहार करती रही है कि चंपई सोरेन ‘कार्यवाहक एवं कठपुतली मुख्यमंत्री हैं’ जबकि कल्पना झारखंड में ‘सत्ता का केंद्र’ बनी हुई हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article