शहर

बंगाल के मुर्शिदाबाद में TMC नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव; आरोपी फरार

TMC leader Murder: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : BCCL

TMC leader Murder: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपारा इलाके में सोमवार को एक स्थानीय टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद से इलाके में तनाव फैल गया है। गोली लगने के बाद सनातन घोष को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बाद में उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मोटरसाइकिल सवार गुंडों ने दिया अंजाम

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पेशे से स्थानीय दूध व्यापारी सनातन घोष को अचानक कुछ लोगों ने घेर लिया। ये लोग मोटरसाइकिल पर आए और उन्हें नजदीक से गोली मार दी और फरार हो गए। इधर, हत्या को लेकर इलाके में राजनीति शुरू हो गई है। स्थानीय टीएमसी नेता रॉकी शेख ने दावा किया कि घोष की हत्या भाजपा समर्थित गुंडों ने की है।

शेख ने दावा किया कि घोष की पहचान इलाके में स्थानीय टीएमसी नेता के रूप में थी। हालांकि, भाजपा नेतृत्व ने दावा किया कि हत्या के पीछे असली वजह सत्ताधारी पार्टी के दो गुटों के बीच लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी है।

हत्या के पीछे की वजह पता लगा रही पुलिस

वहीं, जिला पुलिस के सूत्रों ने कहा कि घोष की हत्या के पीछे शायद कोई पुराना झगड़ा या तनाव रहा होगा। पुलिस अब यह जांच करने की कोशिश कर रही है कि ये झगड़ा राजनीतिक था या व्यक्तिगत। हालांकि, मुर्शिदाबाद जिला पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माजिद इकबाल खान ने दावा किया कि हत्या के पीछे शायद कोई पुराना झगड़ा मुख्य वजह हो सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article