देश

पश्चिम बंगाल में TMC नेता की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने घेरकर मारी गोली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2024, 05:27 PM IST

West Bengal News: घटना तब हुई जब सत्येन चौधरी बहरामपुर के भाकुरी चौराहे पर अपने समर्थकों के साथ बैठे हुए थे। तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। अस्पताल ले जाए जाने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Image

पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता की हत्या

Photo : Times Now Digital

West Bengal News: पश्चिम बंगाल से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। यहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी के एक नेता की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, टीएमसी नेता सत्येन चौधरी को बदमाशों ने घेरकर गोली मार दी। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें, सत्येन चौधरी मुर्शिदाबाद में पार्टी के महासचिव थे। उधर, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब सत्येन चौधरी बहरामपुर के भाकुरी चौराहे पर अपने समर्थकों के साथ बैठे हुए थे। तभी कुछ बाइकसवार लोगो ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते बदमाश फरार हो गए।

लहूलुहान हालत में पहुंचे अस्पताल

गोली लगने के बाद समर्थकों द्वारा सत्येन चौधरी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका। ज्यादा खून बहने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टीएमसी के एक स्थानीय नेता के मुताबिक, बाइक सवार बदमाशों ने सत्येन चौधरी पर काफी करीब से गोलीबारी की।

अधीर रंजन चौधरी के रहे हैं करीबी

सूत्रों के मुताबिक, सत्येन चौधरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी के काफी करीबी रहे हैं। हालांकि, सत्ता में आने के बाद वे टीएमसी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के अंदर सत्येन काफी ताकतवर नेताओं में शुमार थे। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिरों से सत्येन चौधरी की पार्टी से दूरी बन रही थी, वे अपने बिजनेस में ज्यादा समय दे रहे थे। सूत्रों का कहना है कि मृतक टीएमसी नेता कई बार जेल भी जा चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ