शहर

Gujarat: गिर सोमनाथ के शहरी इलाकों में बब्बर शेरों की एंट्री, पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों में घुसे; देखें Video

गुजरात के गिर सोमनाथ में शेर शहरी इलाकों में घूमते दिखे हैं। वे पानी की तलाश में शहरी इलाकों में घुस आए हैं। इसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है।

Image

पानी पीते शेर सीसीटीवी में रिकॉर्ड।

Photo : Times Now Digital

Gujarat News: गुजरात में लगातार बढ़ रही बब्बर शेरों की तादाद के चलते अब उनके लिए गुजरात का गिर का जंगल छोटा पड़ने लगा हैं और इसलिए आए दिन शिकार की तलाश में शेरों के शहर में देखे जाने की खबरें आम हो गई है। हाल ही में आई दो तस्वीरों में से पहली तस्वीर गिर के लिलिया में मातृकृपा फार्म हाउस की है, जहां शेरों का बाल्टी से पानी पीने का वीडियो वायरल हो गया है। इस एक ही फार्म हाउस में शेर दो बार सीसीटीवी में कैद हुए, एक तस्वीर 8 जून की तो दूसरी 11 जून की है।

पानी की तलाश में शहर में घुसे शेर

आपको बता दे की भीषण गर्मी से बेचैन हुए शेर पानी की तलाश में एक घर के पास पहुंचे और आंगन में भरी बाल्टी से पानी पीने लगे। घर के बाहर लगे सीसीटीवी में तस्वीर कैद हो गई, जिसमें देखा जा रहा है कि पानी की तलाश में शेर इस फार्म हाउस पर पहुंचता है और इसके बाद पानी से भरी बाल्टी से पानी पीने लगता है।

दो बार सीसीटीवी में रिकॉर्ड

जंगल से करीब फार्म हाउस का पता लगते ही यह शेर जब-जब पानी की तलाश में निकलते हैं तो यह फार्म हाउस ही उन्हें पानी के लिए सबसे नजदीक तक लगता है। इसलिए 8 जून के बाद फिर 11 जून को भी पानी से भरी बाल्टी से पानी पीते शेर सीसीटीवी में कैद हुए।

गुजरात में 700 से भी ज्यादा बब्बर शेर

वहीं, दूसरी तस्वीर गिर सोमनाथ में ऊना के जसराज नगर की है, जहां एक शेरनी बीती रात ऊना की एक सोसायटी से गुजरती सीसीटीवी में कैद हो गई। अगले दिन समिति के लोगों ने जब यह सीसीटीवी की तस्वीर देखी तो उनके होश उड़ गए सीसीटीवी में कैद तस्वीरों के बाद इस सोसायटी के लोग रात में घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। गुजरात में बब्बर शेरों की संख्या 700 से भी ज्यादा हैं।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article