शहर

सावधान! अमरेली शहर में शेर की एंट्री, शिकार की खोज में सड़क पर घूमते दिखे

गुजरात के अमरेली में सड़कों पर शेर टलहलते हुए दिखे हैं। बताया जा रहा है कि ये जंगल से शिकार की खोज में आबादी वाले इलाके में पहुंच गए हैं।

Image

सड़क पर शेर।

Photo : Times Now Digital

गुजरात के अमरेली शहर में सड़कों पर शेर दिखे हैं। आबादी वाले क्षेत्र में शेर दिखने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में खौफ बैठ गया है। जानकारी के अनुसार, अमरेली के धारी गिर के धारी शहर में शेर की जोड़ी देखी गई। बताया गया कि बीती रात धारी के लाइब्रेरी ब्रिज के पास और धारी राजकोट जूनागढ़ स्टेट हाईवे पर शेर दिखे हैं। ये शिकार की खोज में भटककर आबादी के बीच पहुंच गए हैं।

सड़कों पर दिखे शेर

बता दें कि शहरी इलाके में घूमते हुए शेरों की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो शेर सड़कों पर टहलते हुए देखा जा सकता है। शेर को देखने के बाद लोगों में डर का माहौल है और लोग सतर्क हो गए हैं, क्योंकि डर है कि शेर उनपर हमला न कर दे। इससे पहले भी अमरेली में आबादी के बीच शेर पहुंच चुका है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि शिकार की खोज में जंगल से निकलकर लोगों के बीच पहुंच जाता है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article