वायरल न्यूज़

Animal Video: गर्मी से परेशान शेरों को लगी जोरों की प्यास, फॉर्म हाउस में बाल्टी से पानी पीने का वीडियो वायरल

गिर के एक फॉर्म हाउस से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो शेर बाल्टी से पानी पीते नजर आ रहे हैं। गर्मी से परेशान शेरों का ये वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

Image

प्यास बुझाने फॉर्म हाउस पहुंचे दो शेर

Animal Viral Video: गर्मी का सीजन चल रहा है। इंसान से लेकर जानवर तक हर कोई परेशान है। इन चीजों को लेकर सोशल मीडिया पर कई सारी वीडियो भी वायरल हो चुकी है। इस बार गर्मी से परेशान किसी इंसान का नहीं बल्कि एक खूंखार जानवर का है। जंगल के राजा का ये नजारा गुजरात के गिर इलाके का है। इस वीडियो में गिर के लिलिया में मातृकृपा फार्म हाउस का ये वीडियो है।

प्यास बुझाने फॉर्म हाउस पहुंचे दो शेर

यह वीडियो फॉर्म हाउस के आंगन का है, जहां आंगन में रखे बाल्टी से दो शेर पानी पी रहे हैं। ये पूरा नजारा पास लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसे आप देख सकते हैं। गर्मी से बेचैन हुए शेर का ये वीडियो काफी खतरनाक लग रहा है। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि जब जानवर पानी की प्यास में आसपास के गांव में चले जाते हैं और ऐसा नजारा देखने को मिल जाता है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article