शहर

कुल्लू में मिड-डे मील की खीर खाने के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत, 30-40 बच्चे अस्पताल में भर्ती

कुल्लू के एक प्राथमिक स्कूल में मिड-डे मील की खीर खाने के बाद करीब 30 से 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

Image

खीर खाने के बाद 30 से 40 बच्चे अस्पताल पहुंचे

Photo : Times Now Digital

Kullu Food Poisoning: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मिड-डे मील खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि करीब 30 से 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही बच्चों के परिजनों को भी सूचना दी गई। फिलहाल बच्चों का डॉक्टर की निगरानी में इलाज जारी है।

खीर खाने के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत

जानकारी के अनुसार, यह घटना पतलीकूहल के बाड़ी प्राथमिक स्कूल की है। जहां मंगलवार को बच्चों को मिड-डे मील में खीर परोसी गई थी। खीर खाने के कुछ ही देर बाद कई बच्चों को अचानक उल्टियां होने लगीं और अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें होने लगी। एक साथ बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही स्कूल और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। बच्चों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), पतलीकूहल ले जाया गया। अस्पताल में बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

विधायक ने दिए जांच के आदेश

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मिड-डे मील में परोसी गई खीर में किसी तरह की कोई खराबी थी या बच्चों की तबीयत बिगड़ने की कोई अन्य वजह रही।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। बच्चों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। घटना के बाद स्कूल में मिड-डे मील की गुणवत्ता और खाद्य सामग्री की जांच को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article