शहर

कोलकाता STF को मिली बड़ी सफलता, हावड़ा स्टेशन से हथियार डीलर गिरफ्तार; पिस्तौल और कारतूस बरामद

Kolkata Crime News: कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने हावड़ा रेलवे स्टेशन से एक हथियार डीलर को पकड़ा है। आरोपी चेन्नई भागने की फिराक में था। लेकिन शुक्रवार को उसे एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।

Image

फाइल फोटो

Kolkata Crime News: कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) को बड़ी सफलता हासिल हुई है। एसटीएफ ने हावड़ा रेलवे स्टेशन से एक हथियार डीलर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद किये गये हैं। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चेन्नई भागने की फिराक में था आरोपी

अधिकारी ने बताया कि आरोपी मुर्शिदाबाद जिले का निवासी है और वह चेन्नई भागने की फिराक में था। शुक्रवार को उसे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एसटीएफ पुलिस थाने में दर्ज मामले में वांछित मुख्य हथियार डीलरों में से एक है। उसे हावड़ा स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के पास से बरामद हथियार

अधिकारी ने बताया कि हमने उसके पास से एक 7.65 एमएम की पिस्तौल, एक मैगजीन और 10 कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा उसके कब्जे से चार अर्धनिर्मित हथियार और चार पिस्तौल की 'बैरल' भी जब्त की गई हैं। स्थानीय अदालत ने आरोपी को 17 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article