Indian Army BSc Nursing Admission 2026: हाल ही में नीट यूजी परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की गई है। नतीजे जारी होने के बाद आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज ने भारतीय सेना के विभिन्न कमांड अस्पतालों में संचालित होने वाली 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया के लिए आवेदन स्वीकार करने की जानकारी साझा की है। यदि आपने नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) की परीक्षा पास कर ली है और चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने के साथ-साथ देश सेवा करने का जज्बा भी है, यह आपके लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है।
मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने के साथ भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना के मिलेगा। इतना ही नहीं इस कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद महिला उम्मीदवारों को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) में पर्मानेंट या शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत सीधे लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा, जो अपने आप में एक प्रतिष्ठित और सम्मानजनक करियर है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET UG Counselling 2026: कब शुरू होगी नीट यूजी काउंसलिंग 2026, किन दस्तावेजों की होगी जरूरत? यहां जानें पूरी डिटेल
महत्वपूर्ण तारीखें और आवेदन कैसे करें?
भारतीय सेना के AFMS नर्सिंग कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026 में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा इस प्रकार है -
| रजिस्ट्रेशन की शुरुआत | 20 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे से |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 जुलाई 2026 को रात 11:00 बजे तक |
इस कोर्स के लिए इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में अपना आवेदन पूरा कर सकती हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
- इस विशेष प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए केवल वही महिला उम्मीदवार पात्र हैं जो अविवाहित हैं, विधवा हैं या कानूनी रूप से अलग हो चुकी हैं और जिन पर कोई आश्रित नहीं है।
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अपने पहले ही प्रयास में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषयों के साथ कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- कक्षा 12वीं में इन सभी मुख्य विषयों को मिलाकर कुल कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य है।
- इस कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल होना और उसे क्वालिफाई करना अनिवार्य है।
आवेदन करने वाली छात्राओं की शुरुआती शॉर्टलिस्टिंग पूरी तरह से नीट परीक्षा के प्राप्त अंकों के आधार पर होगी। बता दें कि आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों को शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ होना चाहिए और सैन्य मानकों को पूरा करना अनिवार्य है।
क्या है चयन प्रक्रिया
AFMS में बीएससी नर्सिंग के लिए चयन प्रक्रिया काफी पारदर्शी और बहु-स्तरीय होती है। उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए निम्नलिखित चार चरणों से गुजरना होगा, जो इस प्रकार है -
शॉर्टलिस्टिंग: सबसे पहले प्राप्त हुए आवेदनों में से उम्मीदवारों को उनके NEET UG 2026 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और एक निश्चित कट-ऑफ सूची जारी होगी।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा: शॉर्टलिस्ट की गई छात्राओं को 'टेस्ट ऑफ जनरल इंटेलिजेंस एंड जनरल इंग्लिश' (ToGIGE) नामक एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा कुल 40 अंकों की होती है, जिसमें 40 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं।
साइकोलॉजिकल असेसमेंट और इंटरव्यू: इसके बाद उम्मीदवारों के लिए एक साइकोलॉजिकल असेसमेंट टेस्ट (PAT) और एक पर्सनल इंटरव्यू आयोजित किया जाता है, जिसके माध्यम से व्यक्तित्व और सैन्य जीवन के प्रति उनकी रुचि को आंका जाता है।
मेडिकल परीक्षण: अंतिम चरण में एक सैन्य मेडिकल बोर्ड द्वारा उम्मीदवार की शारीरिक फिटनेस की पूरी और गहनता से जांच की जाती है।
कहां है सैन्य नर्सिंग कॉलेज
जो उम्मीदवार ऊपर दिए गए चरणों को सफलतापूर्वक पास कर लेती हैं, उन्हें देश के सबसे प्रतिष्ठित सैन्य नर्सिंग कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाएंगी।
| पुणे |
| कोलकाता |
| मुंबई |
| नई दिल्ली |
| लखनऊ |
| बेंगलुरु |
कैसे करें आवेदन
स्टेप 1 - आवेदन करने के लिए उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए इंडियन आर्मी बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से खुद को रजिस्टर करें।
स्टेप 4 - रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद क्रिएट किए लॉगिन क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
स्टेप 5 - आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 6 - आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 7 - अब आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।
इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। वहां प्रकाशितआधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय रहते अपना आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट करें।
