शहर

Karnataka Accident: कलबुर्गी में दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में भिड़ी वैन, 5 लोगों की मौत

Karnataka Accident: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में एक वैन खड़े हुए ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

कलबुर्गी में दर्दनाक हादसा

Karnataka Accident: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक वैन खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को कलबुर्गी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नेलोगी थाने में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही कलबुर्गी के एसपी ए श्रीनिवासुलु भी घटनास्थल पर पहुंच के दौरा किया। पुलिस ने बताया कि यह हादसा कलबुर्गी जिले में नेलोगी क्रॉस के पास सुबह करीब 3.30 बजे हुआ।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article