टेक एंड गैजेट्स

Airtel Unlimited 5G Data पर नया विवाद, क्या अब Hotspot से नहीं चलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट?

Airtel Unlimited 5G Data को मोबाइल Hotspot के जरिए शेयर करने पर रोक की खबरें सामने आई हैं। जानिए क्या है पूरा मामला, वायरल स्क्रीनशॉट की सच्चाई और Airtel का अब तक का रुख।

Image

कई यूजर्स का दावा है कि अब वे मोबाइल Hotspot के जरिए Unlimited 5G Data शेयर नहीं कर पा रहे हैं।

पिछले तीन साल से लोगों को अनलिमिटेड 5G नेटवर्क मिल रहा है, हालांकि यह सिर्फ कहने के लिए होता है। वास्तव में ऐसा होता तो डेटा खत्म नहीं होता। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel के Unlimited 5G Data ऑफर को लेकर सोशल मीडिया और टेक फोरम पर नया विवाद खड़ा हो गया है।

कई यूजर्स का दावा है कि अब वे मोबाइल Hotspot के जरिए Unlimited 5G Data शेयर नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच इंटरनेट पर Airtel की शर्तों के स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहे हैं, हालांकि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर फिलहाल ऐसी कोई शर्त दिखाई नहीं देती।

यूजर्स ने क्या शिकायत की?

हाल के दिनों में कई Airtel ग्राहकों ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन फोरम पर शिकायत की कि Unlimited 5G Data का लाभ मोबाइल Hotspot के जरिए दूसरे डिवाइस पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि Airtel ने अपनी शर्तों में साफ लिखा है कि Unlimited 5G Data केवल व्यक्तिगत और गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए है।

हालांकि, हमने जब इसे चेक किया तो Airtel की आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसी कोई शर्त मौजूद नहीं है। खबर लिखे जाने तक कंपनी के Terms & Conditions पेज पर भी Hotspot के जरिए Unlimited 5G Data शेयर करने पर किसी तरह की रोक का जिक्र नहीं मिला।

वायरल स्क्रीनशॉट पर उठे सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में दावा किया जा रहा है कि Unlimited 5G Data ऑफर मोबाइल Hotspot के लिए मान्य नहीं है, लेकिन इन स्क्रीनशॉट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि ये शर्तें कभी वेबसाइट पर थीं या फिर फर्जी स्क्रीनशॉट वायरल किए जा रहे हैं। जब तक Airtel की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं होता, तब तक इस दावे की पुष्टि नहीं की जा सकती।

Airtel तेजी से बढ़ा रहा है 5G नेटवर्क

पिछले साल नवंबर में Airtel ने घोषणा की थी कि वह अपने मौजूदा 5G ग्राहकों को Dual-Mode 5G नेटवर्क पर शिफ्ट कर रहा है। यह नेटवर्क Non-Standalone (NSA) और Standalone (SA) दोनों तकनीकों पर आधारित है। कंपनी का कहना था कि यह कदम भारत में भविष्य के 5G Advanced नेटवर्क को अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

पोस्टपेड प्लान में भी किया बदलाव

इसी बीच Airtel ने बिना किसी आधिकारिक घोषणा के अपने पोस्टपेड पोर्टफोलियो में भी बदलाव किया है। कंपनी ने ₹549 वाला पोस्टपेड प्लान अपनी वेबसाइट और Airtel Thanks ऐप से हटा दिया है। अब नए ग्राहकों के लिए ₹449 पोस्टपेड प्लान एंट्री-लेवल विकल्प है, जबकि इसके बाद ₹699 फैमिली प्लान उपलब्ध है। बाकी पोस्टपेड प्लान्स में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article