कोलकाता

Kolkata Rain: कोलकाता में बारिश का कहर, सड़कें बनीं तालाब-गाड़ियों की धीमी रफ्तार; जाम से बचने के लिए आज इन रास्तों से रहें दूर

कोलकाता में रातभर हुई बारिश के कारण सड़कों पर लबालब पानी भर गया है। जिस कारण यातायात पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। ऐसे में आज कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया जा सकता है। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए नीचे दिए गए रास्तों का इस्तेमाल आज न करें।

Image

कोलकाता में बारिश से यातायात प्रभावित

Kolkata Traffic Update: कोलकाता में मौसम कहर बरपा रहा है। रातभर हुई बारिश ने शहर की सड़कों को तालाब में बदल दिया। मंगलवार सुबह की शुरुआत लोगों को जलभराव और जाम से जूझते हुए शुरू करनी पड़ी। मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई अहम मार्ग जलमग्न हो गए। जिससे कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी कोलकाता और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

कोलकाता में आज इन रास्तों में ट्रैफिक जाम

कोलकाता ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि शहर में भारी बारिश और जलभराव के कारण आज यातायात प्रभावित है। जिसके चलते जरूरत के अनुसार रूट डायर्जन किया जा सकता है। कोलकाता में ऐसे कई रास्ते हैं, जिनमें बारिश के मौसम में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति अक्सर देखने को मिलती है, ऐसे में यात्रियों को आज इन रास्तों से गुरजने से बचना चाहिए, ताकि लंबे जाम और परेशानियों का सामना न करना पड़े। कोलकाता में मानसून सीजन में बारिश के कारण एजेसी बोस रोड अक्सर जलमग्न रहती है। एपीसी रॉय रोड पर भी भारी बारिश के दौरान गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग जाता है। शहर के पश्चिमी हिस्से में स्थित मां फ्लाईओवर पर भी जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ता है। वहीं ईएम बाईपास के कई हिस्सों, खासकर रूबी क्रॉसिंग और पार्क सर्कस कनेक्टर के पास भी ट्रैफिक प्रभावित होता है। इसके अलावा अमीर अली एवेन्यू, सरत बोस रोड, सीआर एवेन्यू, चित्तरंजन एवेन्यू, एमजी रोड, बीबी गांगुली स्ट्रीट और पार्क स्ट्रीट जैसी व्यस्त सड़कों पर घंटों की बारिश के कारण पानी भरने से यातायात ठप पड़ जाता है।

पंपिंग स्टेशन के जरिए पानी निकाले का प्रयास

नगर निगम ने पंपिंग स्टेशन चालू कर दिया है और पानी निकालने की कोशिश जारी है, लेकिन लगातार बारिश के कारण हालात पर काबू पाने में दिक्कत आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई जिलों में पूरे हफ्ते हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश का दौर जारी रहने से आने वाले दिनों में भी यातायात पर और असर पड़ सकता है।

कोलकाता में आज इन रास्तों से बचें

  • एजेसी बोस रोड (AJC Bose Road)
  • एपीसी रॉय रोड (APC Roy Road)
  • मां फ्लाईओवर (Maa Flyover)
  • ईएम बाईपास (EM Bypass)
  • पार्क सर्कस कनेक्टर (Park Circus Connector)
  • सरत बोस रोड (Sarat Bose Road)
  • अमीर अली एवेन्यू (Amir Ali Avenue)
  • सीआर एवेन्यू (CR Avenue)
  • चित्तरंजन एवेन्यू (Chittaranjan Avenue)
  • एमजी रोड (MG Road)
  • बीबी गांगुली स्ट्रीट (BB Ganguly Street)
  • पार्क स्ट्रीट (Park Street)
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article