कोलकाता

Kolkata Rain: कोलकाता में 9 लोगों मौत, भारी बारिश से कई इलाकों में कमर तक भरा पानी

Kolkata News: कोलकाता में जलभराव के कारण बिजली का करंट लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 2 अन्य लोगों की डूबने से मौत हो गई। शहर के अलग-अलग इलाकों में ये घटनाएं हुई। जलभराव के कारण लोकल ट्रांसपोर्ट ठप हो गया है। सड़कों पर लबालब पानी भरा है, पटरियां भी जलमग्न हो गई हैं। जिससे मेट्रो और रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

Image

जलभराव के कारण दर्दनाक हादसा

Kolkata News: कोलकाता में भारी बारिश से हुए जलभराव के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली का करंट लगने से अलग-अलग इलाकों में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, डूबने से 2 अन्य लोगों की मौत हो गई। ये घटनाएं कालिकापुर, बेनियापुकुर, गरियाहाट, इकबालपुर और नेताजी नगर में हुई। कोलकाता में पिछले 4-5 घंटों में मूसलाधार बारिश हुई है। इस दौरान कई इलाकों में 300 मिमी से अधिक बारिश भी दर्ज हुई। बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है। लोकल ट्रेन और मेट्रो सेवाओं पर भी प्रभाव पड़ा है।

दक्षिण कोलकाता में भारी बारिश के कारण रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है। कहीं पर घुटनों तक तो कहीं कमर तक पानी भरा हुआ है। लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़कें तालाब जैसी नजर आ रही है। आज वीकडे के कारण स्कूल और ऑफिस भी खुले हुए हैं। लेकिन जलभराव के कारण लोकल ट्रांसपोर्ट ठप पड़ गया है। कई मेट्रो रूट्स पर ट्रेनें भी प्रभावित हैं। सड़कों पर पानी भरने के कारण कई जगहों पर गाड़ियां भी खराब हो रही हैं। ऐसे में लोगों को आवाजाही में काफी पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मेट्रो और ट्रेन सेवाओं पर भी असर

कोलकाता में रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिल रहा है। लोगों के घरों के गेट भी पानी में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता म्युनिसिपल कारपोरेशन द्वारा पंपिंग स्टेशन से पानी निकालने की कोशिश की जा रही है। भारी बारिश के कारण पटरियों पर भी पानी भर गया है। जिससे पूर्वी रेलवे की हावड़ा और कोलकाता टर्मिनल स्टेशनों के लिए ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से बाधित हुई हैं। सियालदह स्टेशन के पास भी रेलवे लाइन पर जलभराव हो गया है, जिससे सियालदह साउथ सेक्शन पर भी ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं। सार्वजनिक परिवहन की कमी और यातायात जाम के चलते कार्यालय जाने वाले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुँचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

कोलकाता में आज भी तेज बारिश का अलर्ट

कोलकाता में मौसम आज भी कहर ढाएगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी के उत्तरपूर्व में बने लो प्रेशर सिस्टम के उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना जताई है, जिसके प्रभाव से दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है।

Pooja Mehta
पूजा मेहताauthor

पूजा मेहता एक वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार हैं, जिन्हें रिपोर्टिंग का लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने राजनीति, आतंकवाद, आंतरिक संघर्ष, रक्षा, पर्यावरण और अपराध पर व्यापक रिपोर्टिंग की है, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों पर गहरा फोकस रखते हुए। संघर्षग्रस्त इलाकों से उनकी ज़मीनी रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों की गहन समझ उन्हें पैनी दृष्टि और विश्वसनीय विश्लेषण के लिए अलग पहचान दिलाती है। वह प्रमाणित Defence Correspondent हैं और अमेरिकी विदेश विभाग के प्रतिष्ठित International Visitor Leadership Program (IVLP) की एलुमनी भी हैं, जिससे विदेशी नीति, सुरक्षा और सामरिक मामलों में उनकी विशेषज्ञता और मजबूत हुई है।

और पढ़ें
End of Article