पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में नई बहस और टकराव को जन्म दे दिया है।
Apr 15, 6:43 PMपश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियों के बीच NIA ने मालदा घेराव मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई में कांग्रेस उम्मीदवार सायेम चौधरी और ISF के एक पंचायत सदस्य की गिरफ्तारी भी शामिल है।
Apr 12, 2:39 PMकोलकाता, जिसे “सिटी ऑफ जॉय” के नाम से भी जाना जाता है, अपनी समृद्ध संस्कृति, इतिहास और जीवंत परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। आइए, अब इस ऐतिहासिक शहर के नाम के दिलचस्प सफर के बारे में जानते हैं।
Apr 12, 12:17 PMपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के माहौल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में तृणमूल कांग्रेस नेता पार्थ चटर्जी का आवास भी शामिल है।
Apr 11, 6:59 AMकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता में वंदे मातरम संग्रहालय की घोषणा की। हाल में गीत की 150वीं जयंती और नए प्रोटोकॉल को लेकर काफी विवाद हुआ है। चलिए जानते हैं क्या था वो विवाद -
Apr 10, 10:42 AMममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन भर दिया है। यहां उनका मुकाबला भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से है जो उन्हें 2021 में हरा चुके हैं। ममता ने एक बार फिर SIR के मुद्दे पर अपना दर्द बयां किया।
Apr 08, 7:42 AMपश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सोना पप्पू मामले में एजेंसी ने छापेमारी कर 1 करोड़ 20 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद की है। फिलहाल शहर के कई ठिकानों पर तलाशी जारी है और जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Apr 01, 2:20 PMपश्चिम बंगाल में इन दिनों चुनावी सरगर्मी काफी तेज है। राज्य में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। जानिए, कोलकाता में चुनाव कब है? आपके शहर में किस दिन होगा मतदान?
Mar 31, 10:34 AMपश्चिम बंगाल में इन दिनों चुनावी मौसम काफी गर्म है। चुनावी गर्मी तो वोट डलने के साथ कम होगी, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इस हफ्ते पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा।
Mar 31, 6:18 AMपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि 27 लाख मतदाताओं की जांच में 8 लाख नाम ड्राफ्ट सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने BJP पर गलत नीति लागू करने का आरोप लगाया और सूची की फिजिकल कॉपी जारी करने की मांग की, साथ ही NRC लागू न होने देने की बात दोहराई।
Mar 25, 12:44 PMलंदन से कोलकाता तक चलने वाली ऐतिहासिक बस सेवा दुनिया की सबसे लंबी सड़क यात्रा मानी जाती थी। यूरोप और एशिया के कई देशों से होकर गुजरती थी यह बस। इस यात्रा में 110 दिन तक का समय लगता था। यह सेवा ‘हिप्पी ट्रेल’ का अहम हिस्सा बन गई थी और यात्रियों के लिए आउट ऑफ द वर्ल्ड अनुभव थी।
Mar 25, 9:29 AMसुप्रीम कोर्ट ने आज कोलकाता मेट्रो की ऑरेंज लाइन के अहम हिस्से के निर्माण में हो रही देरी को लेकर याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि आचार संहिता का बहना बनाकर विकास कार्य नहीं रोक सकते।
Mar 23, 7:02 AMपश्चिम बंगाल में इन दिनों विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर राजनीतिक माहौल काफी गर्म है और सभी दल नए उम्मीदवारों के साथ मैदान में उतर चुके हैं। दो चरणों में होने वाली वोटिंग के बाद 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे, जिससे राज्य की सत्ता का भविष्य तय होगा। हालांकि राजनीति के साथ-साथ पश्चिम बंगाल अपनी समृद्ध संस्कृति, कला और साहित्यिक विरासत के कारण “भारत की सांस्कृतिक राजधानी” के रूप में भी खास पहचान रखता है।
Mar 20, 11:19 AMपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर वाम मोर्चा ने अपनी रणनीति तेज करते हुए 192 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें विकास रंजन भट्टाचार्य और मीनाक्षी मुखर्जी जैसे प्रमुख चेहरे शामिल हैं। कालीगंज सीट से सबीना यास्मीन को उम्मीदवार बनाए जाने से यह चुनाव और भी चर्चा में आ गया है। राज्य में मतदान दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।
Mar 16, 2:10 PMLPG Commercial, Domestic GAS Crisis ki khabar (कमर्शियल, घरेलु एलपीजी गैस सिलेंडर का संकट की खबर): अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध से भारत में LPG Crisis की स्थिति देखने को मिल रही है। कई शहरों में लोग गैस एजेंसी के बाहर कतार में खड़े दिख रहे हैं। चलिए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज LPG के दाम क्या हैं?
Mar 11, 6:00 AMबंगाल का मौसम (बंगाल में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 Mar 2026: बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कोलकाता समेत कई जिलों में 14 मार्च तक मौसम के हालात बदले रहेंगे। आइए जानते हैं पश्चिम बंगाल के मौसम का हाल।
Mar 10, 3:25 AMपश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बैठक के दौरान राज्य के अधिकारियों के साथ धमकी भरा व्यवहार करने का आरोप लगाया है। वहीं, निर्वाचन आयोग ने चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Mar 09, 3:31 PMपश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने टीम के साथ राज्य में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने को कोलकाता पहुंचेंगे। आयोग का यह दौरा मतदाता सूची की सटीकता और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा पर केंद्रित होगा।
Mar 08, 3:55 PMपश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संथाली कार्यक्रम में शिरकत के दौरान आदिवासियों के विकास को लेकर चिंता जताई और बंगाल सरकार के रवैये पर नाराज दिखीं। टीएमसी को लेकर राष्ट्रपति की ओर से लगाए गए आरोपों पर टीएमसी ने आपत्ति जताई। पार्टी ने सम्मानपूर्वक कई योजनाओं और आंकड़ों के जरिए अपनी उपलब्धियां गिनाईं।
Mar 07, 5:16 PMपश्चिम बंगाल में 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल आयोजन में शिरकत करने पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी व उनके किसी मंत्री के नहीं पहुंचने पर पीएम मोदी ने टीएमसी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार ने सारी हदें पार कर दी हैं। राष्ट्रपति के इस अपमान के लिए उनका प्रशासन जिम्मेदार है।
Mar 07, 3:03 PMआज यानी मंगलवार 3 मार्च को चंद्र ग्रहण है और इस अद्भुत खगोलीय घटना को आप अपने शहर कोलकाता से देख सकते हैं। कोलकाता में चंद्रग्रण देखने के लिए आपको कब और किस दिशा में देखना चाहिए, यहां जानें -
Mar 03, 9:12 AMपश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के पनिहाटी इलाके से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चोरी के संदेह में एक दिव्यांग युवक के साथ कथित तौर पर अमानवीय अत्याचार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Feb 03, 1:34 PMपश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पुरुलिया जिले में 82 वर्षीय बुजुर्ग ने कथित तौर पर SIR से जुड़े तनाव के कारण आत्महत्या कर ली, जिसके बाद चुनाव आयोग के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। FIR में आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश की धाराएं लगाई गई हैं। आइए विस्तार से जानते हैं खबर।
Jan 21, 2:31 PMपश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर असंतोष गहराता जा रहा है। मुर्शिदाबाद जिले के फर्राका ब्लॉक में 40 से अधिक बूथ लेवल ऑफिसरों (BLO) ने सामूहिक इस्तीफा देकर विरोध जताया, जिसके बाद गुस्साए कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने ERO कार्यालय में तोड़फोड़ की।
Jan 14, 11:04 AM