शहर

LPG GAS Crisis India: देश के प्रमुख शहरों में आज गैस सिलेंडर कितने में मिल रहा है?

LPG Commercial, Domestic GAS Crisis ki khabar (कमर्शियल, घरेलु एलपीजी गैस सिलेंडर का संकट की खबर): अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध से भारत में LPG Shortage की स्थिति देखने को मिल रही है। कई शहरों में लोग गैस एजेंसी के बाहर कतार में खड़े दिख रहे हैं। चलिए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज LPG के दाम क्या हैं?

Image

देश के प्रमुख शहरों में आज LPG सिलेंडर कितने का मिल रहा है?

LPG Commercial, Domestic GAS Crisis India: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब भारत सहित दुनियाभर पर दिखने लगा है। तमाम देशों की तरह भारत में भी पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ने लगे हैं और उनकी राशनिंग शुरू हो गई है। भारत में भी केंद्र व राज्य सरकारों ने फैसला किया है कि LPG सिलेंडर की बुकिंग अब 25 दिन के बाद ही होगी। यानी एक सिलेंडर बुक होने के बाद 25 दिन बाद ही आप दूसरा सिलेंडर बुक कर सकते हैं। सरकारों की तरफ से कहा गया है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग न हो और लोग सिलेंडर का भंडारण न करने लगें। देश के कई शहरों में कल-परसों से ही गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेकर लोगों की कतारें देखने को मिल रही हैं। इस बीच चलिए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर आज कितने का मिल रहा है।

देश में तीन प्रमुख सरकारी कंपनियां घरों तक LPG सिलेंडर पहुंचाती हैं। इन तीन कंपनियों के नाम हैं, इंडेन गैस (इंडियन ऑयल), भारत गैस (भारत पेट्रोलियम) और एचपी गैस (हिंदुस्तान पेट्रोलियम)। देश के ज्यादातर हिस्सों में यही तीनों कंपनियां LPG सिलेंडर की सप्लाई करती हैं। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग PNG कंपनियां घर-घर तक पाइप के जरिए गैस पहुंचाती हैं।

आपके शहर में एलपीजी गैस के दाम

देश के चार प्रमुख शहरों की बात करें तो वह दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई हैं। अगर आप इन शहरों में रहते हैं या इनके आसपास के शहरों में रहते हैं तो यहां जानिए आज LPG सिलेंडर के दाम कितने हैं -

इंडेन गैस की वेबसाइट पर 7 मार्च के दाम ही अपडेट हैं, जिसके अनुसार 14.2 किलो के LPG सिलेंडर के दाम दिल्ली में 913 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये हैं। इसी तरह भारत गैस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी 7 मार्च के दाम ही अपडेट हैं। भारत गैस के दाम भी सभी शहरों के लिए वही हैं, जो इंडेन गैस के हैं।

प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर के दाम

शहर का नामLPG सिलेंडर के दाम
दिल्ली913
कोलकाता939
मुंबई 912.5
चेन्नई928.5
पुणे916
बेंगलुरु915.5
हैदराबाद965
अहमदाबाद920
देहरादून932
सरकार ने देश में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है। हालांकि, इस LPG क्रासिस के बीच डॉमेस्टिक सिलेंडर के दामों में अभी तक किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article