West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और AITC प्रमुख ममता बनर्जी ने आज यानी बुधवार 8 अप्रैल को राज्य विधानसभा चुनावों के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। ममनता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर (Bhabanipur Seat) विधानसभा सीटे से अपना नामांकन यानी Nomination दाखिल किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले भी तीन बार इस सीट से जीत दर्ज कर चुकी हैं और इस बार जीत का चौका लगाने के लिए मैदान में उतर गई हैं। हालांकि, इस बार का मुकाबला उनके लिए काफी कड़ा माना जा रहा है।
ज्ञात हो ममता बनर्जी ने 2011 से लगातार तीन बार भवानीपुर सीट से जीत दर्ज की है। बता दें कि साल 2011 में ही नकी तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल में 34 साल पुराने वाम शासन का अंत किया था।
नॉमिनेशन के लिए पैदल ही निकलीं Mamata Banerjee
आज नॉमिनेशन दाखिल करने के दौरान सीएम ममता बनर्जी अपने कोलकाता स्थित घर से अलीपुर सर्वे बिल्डिंग तक पैदल ही पहुंचीं। इस दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखने को मिली। ममता बनर्जी के साथ इस दौरान Firhad Hakim भी मौजूद थे।
SIR पर फिर छलका ममता का दर्द
नॉमिनेशन के बाद ममता बनर्जी ने SIR के तहत मतदाता सूची से 27 लाख नाम हटाए जाने पर एक बार फिर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया उन्हें 'भारी मन' से नामांकन दाखिल करने को मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी वैध मतदाताओं को अपील का अवसर देने की बात कही थी और इस मुद्दे पर वे फिर से न्याय की मांग करेंगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर से अपने भावनात्मक जुड़ाव का भी जिक्र किया और कहा कि यह क्षेत्र उनके जीवन का अहम हिस्सा रहा है। उन्होंने राज्य की जनता से राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए एक बार फिर उनकी सरकार बनाने का दावा किया।
सुवेंदु अधिकारी से मिल रही चुनौती
इस बार पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट चुनावी रणभूमि बनी हुई है। क्योंकि विपक्षी पार्टी भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) भी इसी सीट से चुनावी मैदान में हैं। कभी ममता बनर्जी के काफी करीबी रहे अधकारी सुवेंदु अधिकारी अब उनके खिलाफ मैदान में हैं और उन्हें हराने का दावा भी कर रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने भी सुवेंदु अधकारी के समर्थन में यहां रैली की थी। नामांकन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव भी देखने को मिला, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
2021 में सुवेंदु अधिकारी से हार चुकी हैं ममता
गौरतलब है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी, नंदीग्राम से सुवेंदु अधकारी के खिलाफ चुनाव हार चुकी हैं, लेकिन बाद में भवानीपुर उपचुनाव में उन्होंने रिकॉर्ड 58,832 वोटों से जीत दर्ज की थी। इस बार दोनों नेताओं के बीच मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।
