पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों (4 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश) में इन दिनों चुनावी सरगर्मियां काफी तेज हैं। इनमें पश्चिम बंगाल के अलावा असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी भी शामिल हैं। असम, पुडुचेरी और केरल में 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट पड़ेंगे। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा, जिसमें पहले चरण के तहत 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। सभी राज्यों के लिए 4 मई को मतगणना होगी।
कोलकाता में चुनाव कब है?
अन्य तीनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में तो एक ही चरण में मतदान होगा। प्रश्न पश्चिम बंगाल को लेकर हैं, जहां दो चरणों में वोटिंग होगी। कई लोगों का प्रश्न है कि उनके शहर में मतदान कब होगा? खासतौर पर लोग जानना चाहते हैं कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में चुनाव कब है? कोलकाता में वोट कब डाले जाएंगे? अगर आपके जेहन में भी यही प्रश्न है तो बता दें कि कोलकाता में बुधवार 29 अप्रैल को यानी दूसरे चरण में मतदान होगा।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटे हैं। बात करें कोलकाता जिले की तो इस जिले में कुल 11 सीटें हैं। इन सभी विधानसभा सीटों के नाम और यहां नीचे लिस्ट में दिए गए हैं।
- कोलकाता पोर्ट (
Kolkata Port) - भबानीपुर (Bhabanipur)
- रासबेहारी (Rashbehari)
- बालीगंज (Ballygunge)
- चौरंगी (Chowrangee)
- एंटली (Entally)
- बेलेघाटा (Beleghata)
- जोरासांको (Jorasanko)
- श्यामपुकुर (Shyampukur)
- मानिकतला (Maniktala)
- काशीपुर-बेलगछिया (Kashipur-Belgachhia)
हावड़ा में चुनाव कब है?
हावड़ा में बुधवार 29 अप्रैल को मतदान होगा।
आसनसोल में चुनाव कब है?
आसनसोल में 23 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा।
दुर्गापुर में चुनाव कब है?
दुर्गापुर में भी पहले ही चरण में गुरुवार 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
सिलीगुड़ी में चुनाव कब है?
सिलीगुड़ी में पहले चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा।
मालदा में चुनाव कब है?
आमों के लिए मशहूर मालदा में पहले चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा।
खड़गपुर में चुनाव कब है?
खड़गपुर में पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा।
