पश्चिम बंगाल में बारिश कब होगी? पश्चिम बंगाल में आज का मौसम कैसा रहेगा? अगर आपके भी यही प्रश्न हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। यहां हम आपके लिए पश्चिम बंगाल के मौसम का हाल लेकर आए हैं। वैसे तो पश्चिम बंगाल में चुनावी मौसम है और यह चुनावी मौसम काफी गर्म है। लेकिन पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर आज आसमान से बारिश की बूंदें भी गिरने का अनुमान है। चलिए जानते हैं पश्चिम बंगाल में आज का मौसम कैसा रहेगा -
कल का मौसम कैसा रहा?
कल यानी सोमवार 30 मार्च की रात करीब 9 बजे मौसम विभाग ने राजधानी कलकत्ता और आसपास के इलाकों के लिए कुछ ही देर में थंडरस्टॉर्म आने की चेतावनी जारी की। इसके कुछ ही देर बाद तेज हवाएं चलने लगीं और ठंडी हवाओं ने चुनावी गर्मी के बीच कोलकाता के तापमान को कुछ हद तक कम कर दिया। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। जबकि सोमवार को दिन में भी तापमान सामान्य से कम ही रहा, लेकिन ह्यूमिडिटी बढ़ने के कारण गर्मी का एहसास ज्यादा हुआ। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार 31 मार्च को समूचे पश्चिम बंगाल में थंडरस्टॉर्म की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है। कोलकाता में बारिश के साथ तेज हवाओं की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
पश्चिम बंगाल में आज का मौसम
उत्तर बंगाल के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने आज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसमें दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिले शामिल हैं। इन जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और गरज के साथ बूंदा-बांदी होने की संभावना है। यही नहीं इन इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। IMD के अनुसार जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है, जबकि जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और दार्जिलिंग में भारी बारिश (7-11 सेमी) की चेतावनी दी गई है। मालदा और उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर में भी मंगलवार को तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की संभावना है।
कल का मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर बंगाल के कई जिलों में मौसम की चाल कल यानी बुधवार 1 अप्रैल को भी आज जैसी ही रहने की संभावना है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, कूचबिहार और अलीपुरद्वार में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और गरज के साथ बूंदा-बांदी की संभावना है। इनके अलावा अन्य जिलों में एक-दो जगह हल्की बारिश हो सकती है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
गुरुवार को पश्चिम बंगाल का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में गुरुवार 2 अप्रैल को भी हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, कूचबिहार और अलीपुरद्वार में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कालिम्पोंग में 30-40 KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
शुक्रवार 3 अप्रैल को पश्चिम बंगाल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 3 अप्रैल को भी उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। इनमें दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग और अलीपुरद्वार जिले प्रमुख हैं। जबकि अन्य उत्तर बंगाल के जिलों में शुष्क मौसम जारी रहेगा।
