शहर

'गायब नहीं हूं मैं...', IAS ज्ञानेंद्र कुमार ने खुद दी सफाई, बोले-लापता होने की खबर महज अफवाह

कर्नाटक कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार 20 अगस्त से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। सरकार के मुताबिक, उनकी आखिरी लोकेशन बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर मिली थी। हालांकि परिजनों ने आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं।

Image

कर्नाटक के एमएसएमई निदेशक की तलाश में जुटी पुलिस (फाइल फोटो)

Photo : ANI

कर्नाटक के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के अचानक गायब होने की खबरों पर राज्य के गृह मंत्री प्रियंक खरगे ने शनिवार को स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। प्रियंक खरगे ने बताया कि 2016 बैच के आईएएस अधिकारी गंगवार लापता नहीं हैं, बल्कि अपने पिता के स्वास्थ्य से जुड़ी पारिवारिक इमरजेंसी के कारण उत्तर प्रदेश स्थित अपने गृह नगर गए हुए हैं।

गृह मंत्री ने सोशल मीडिया और मीडिया में चल रही उन खबरों को भी खारिज कर दिया, जिनमें अधिकारी की गैर-मौजूदगी को कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) में हाल ही में पड़े प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापों से जोड़ा जा रहा था। खरगे ने स्पष्ट किया कि आईएएस गंगवार ने आधिकारिक तौर पर हस्तलिखित छुट्टी की अर्जी दी थी, जिसमें उन्होंने अनिवार्य कारणों से एक हफ्ते की छुट्टी का अनुरोध किया है। चूंकि शुक्रवार को त्योहार के कारण सरकारी दफ्तर पूरी तरह क्रियाशील नहीं थे, इसलिए उनकी छुट्टी तुरंत प्रोसेस नहीं हो सकी।

एक-दो दिन में लौट आएंगे बेंगलुरु-गंगवार

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियांक खरगे ने कहा कि अधिकारी के पिता दिल के मरीज हैं और अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह से उन्हें जल्दबाजी में निकलना पड़ा। यात्रा के दौरान उनका फोन बंद होने से संपर्क नहीं हो पाया था, लेकिन अब उनसे बात हो चुकी है। गंगवार ने स्पष्ट किया है कि वे एक-दो दिन में बेंगलुरु लौट आएंगे और वे किसी भी जांच एजेंसी का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वर्तमान में उनके खिलाफ न तो कोई आरोप है और न ही कोई जांच लंबित है।

इसी साल हटाए गए थे केपीएससी में परीक्षा नियंत्रक के पद से

उल्लेखनीय है कि ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार इससे पहले केपीएससी में परीक्षा नियंत्रक के पद पर तैनात थे और इसी साल मार्च में उन्हें हटाया गया था। केपीएससी में हाल ही में पशुचिकित्सा अधिकारियों की भर्ती में हुए कथित घोटाले को लेकर ईडी की छापेमारी हुई है। इसी बीच राज्य कैबिनेट ने केपीएससी अध्यक्ष शिवशंकरप्पा एस साहूकार को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते निलंबित करने और जांच शुरू करने की सिफारिश राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article