कानपुर

कानपुर में मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या?

कानपुर में मेडिकल कॉलेज की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में एक एमबीबीएस छात्रा की मौत हो गई। यह हत्या है या आत्महत्या फिलहाल इसकी जांच चल रही है।

Image

मृतक छात्रा।

Photo : Times Now Digital

Kanpur News: कानपुर के स्वरूप नगर में स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एक एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। छात्रा की मौत के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम की बिल्डिंग से संदिग्ध परिस्थिति में गिरने से छात्रा की मौत हुई है। हालांकि, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

बिल्डिंग से गिरकर हुई मौत

जानकारी के अनुसार, एमबीबीएस की छात्रा दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी। इसके बाद बिल्डिंग से गिरकर उसकी मौत हुई है। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक छात्रा के साथ पार्टी कर रहे छात्रों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

बरेली की रहने वाली थी छात्रा

बता दें कि मृतक छात्रा यूपी के बरेली की रहने वाली थी और कानपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छात्रा के परिजनों को खबर दे दी गई है।

छात्रा की मौत पर पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) राम सेवक गौतम ने बताया कि केमिस्ट्री लैब की छत पर दो लड़के एक लड़की बैठे थे और इसी दौरान वे लोग नीचे आ गए, जिसमें लड़की को चोट आईं। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां लड़की की मौत हो गई।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article